ग़ाज़ियाबाद के BJP से लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग क्षेत्र में प्रचार करने गए. ग़ाज़ियाबाद BJP के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा भी उनके साथ थे. इस दौरान कुछ BJP कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे. इसी बीच कुछ कार्यकर्ता उनसे बदसलूकी करने लगे. उनके साथ धक्का-मुक्की भी हो गई. जब संजीव शर्मा बीच बचाव करने पहुंचे, तो एक BJP कार्यकर्ता ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीके सिंह की सीट पर BJP के नए प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं ने घेरा, नेता बोले- 'सिर्फ धक्कामुक्की...'
BJP के कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद से BJP प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ बदसलूकी की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को थप्पड़ जड़ दिया.

आजतक से जुड़े देवेंद्र शर्मा ने इस मामले में BJP प्रत्याशी अतुल गर्ग और ग़ाज़ियाबाद महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा से फोन पर बात की. उन्होंने धक्का-मुक्की की बात तो स्वीकार की. लेकिन मारपीट की घटना से मना कर दिया. लेकिन जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें लाल गमछा पहने एक शख़्स संजीव शर्मा को थप्पड़ लगाते और अतुल गर्ग के साथ बदसलूकी करते दिख रहा है. हालांकि, जो वीडियो सामने आया है, उसमें आवाज़ नहीं है.
बता दें कि अतुल गर्ग और संजीव शर्मा ग़ाज़ियाबाद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनपद हापुड़ के धौलाना विधानसभा क्षेत्र में थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, धौलाना विधानसभा ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है. गाजियाबाद से वीके सिंह का टिकट कटने से ठाकुर समाज नाराज दिखाई दे रहा है. इसीलिए अतुल गर्ग के टिकट मिलने से ठाकुर समाज और सांसद वी.के. सिंह ग्रुप उनसे नाराज चल रहे हैं. वहीं धौलाना के वर्तमान भाजपा विधायक धर्मेश तोमर का ग्रुप अतुल गर्ग को जिताने के लिए जुट गया है.
ये भी पढ़ें - "तुम्हारा दिमाग सही नहीं है ..." यूपी पुलिस को धमकाते BJP नेता का वीडियो वायरल
BJP की पांचवीं लिस्ट में था नाम24 मार्च को BJP ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी की थी. 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनौत, यूपी के मेरठ से अरुण गोविल और पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है. इसी लिस्ट में यूपी के गाजियाबाद से अतुल गर्ग को प्रत्याशी बनाने का एलान किया गया.
वीडियो: कुमार विश्वास ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस अब क्या बताने लगी?













