The Lallantop

पेरिस में X के ऑफिस पर छापा, एलन मस्क को समन जारी

Elon Musk X office raided inParis: एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के पेरिस स्थित ऑफिसों पर छापा मारा गया है.

Advertisement
post-main-image
पेरिस स्थित X ऑफिस पर छापा मारा गया (फोटो-इंडिया टुडे)

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के पेरिस स्थित ऑफिस पर छापा मारा गया है. यह छापेमारी एक्स के एल्गोरिदम से सजेस्ट किए गए कॉन्टेंट की जांच से जुड़ी है. अब जांच के घेरे में X के विवादित एआई चैटबॉट ग्रोक (Grok) को भी शामिल किया गया है. 

Advertisement

छापेमारी के बाद क्राइम यूनिट ने एलन मस्क और X की पूर्व चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) लिंडा याकारिनो को कथित अपराधों में मिलीभगत के लिए एक समन जारी किया है. समन में दोनों को अप्रैल में सुनवाई के लिए पेश होने के लिए कहा गया है. मामले पर X की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

छापेमारी की जानकारी पेरिस के न्याय विभाग ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा,

Advertisement

“जनवरी 2025 में शुरू हुई जांच के तहत, पेरिस पब्लिक प्रोसिक्यूटर ऑफिस की साइबर अपराध यूनिट @CyberGEND और @Europol के सहयोग से X के फ्रांस परिसर में जांच कर रही है.”

उन्होंने आगे लिखा कि एक्स अब पेरिस स्थित पब्लिक प्रोसिक्यूटर ऑफिस छोड़ रहा है.

Advertisement

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स के कॉन्टेंट और एल्गोरिदम के खिलाफ ये जांच जनवरी 2025 में शुरू हुई है. फ्रांस के एक सांसद एरिक बोथोरेल (Éric Bothorel) ने शिकायत दर्ज कराई कि इस प्लेटफॉर्म के एल्गोरिदम पक्षपाती हैं. ये एल्गोरिदम प्लेटफॉर्म के डेटा प्रोसेस करने के तरीके को बिगाड़ सकते हैं. इससे यूजर्स को दिखाया जाने वाला डेटा भी बदला जा सकता है.

बाद में इस जांच को तब बढ़ा दिया गया, जब प्लेटफॉर्म के AI चैटबॉट ग्रोक के व्यवहार से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई. इन रिपोर्ट में दावा किया गया कि ग्रोक ने होलोकॉस्ट से इनकार किया और सेक्शुअली डीपफेक कॉन्टेंट फैलाया. उस समय X ने इस जांच को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था. और अपने एल्गोरिदम में किसी भी तरह की हेराफेरी के आरोपों से इनकार किया था. मगर अब एक्स ऑफिस पर रेड के बाद क्राइम यूनिट ने इस मामले की जांच और भी बढ़ा दी है. 

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के न्याय विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि वह प्लेटफार्म से संबंधित कई अपराधों में कथित मिलीभगत की जांच कर रहे हैं. इसमें बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी तस्वीरें, सेक्शुअली डीपफेक कॉन्टेंट को बढ़ावा, मानवता के खिलाफ अपराधों से इनकार और एक ग्रुप के जरिए ऑटोमेटेटड डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम का गलत इस्तेमाल शामिल हैं. 

एलन मस्क के ऑफिस में यह कार्रवाई न्याय विभाग की साइबर अपराध यूनिट, (prosecutor's cybercrime unit) फ्रांस पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट और यूरोपोल (Europol) की मदद से की गई. Europol यानी यूरोपियन यूनियन एजेंसी फॉर लॉ एंफोर्समेंट कॉर्परेशन.

वीडियो: बांके बिहारी मंदिर में रेलिंग के ठेके को लेकर बवाल क्यों? CM को पत्र किसने लिखा?

Advertisement