The Lallantop

अतीक अहमद के बेटे ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर, 2 लाख का है इनामी

अतीक के बेटे उमर अहमद ने लखनऊ के व्यापारी मोहित जायसवाल का अपहरण किया और उसे देवरिया जेल में रखकर पीटा!

Advertisement
post-main-image
वकील के साथ कोर्ट में उमर अहमद (फोटो: आजतक)

बाहुबली अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर अहमद ने मंगलवार, 23 अगस्त को लखनऊ की सीबीआई के स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इसके बाद कोर्ट ने उमर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. लखनऊ के एक व्यापारी की पिटाई और रंगदारी के आरोपी उमर अहमद काफी दिनों से फरार चल रहा था. उमर की गिरफ्तारी के लिए कई जगह रेड चल रही थी. उमर अहमद पर 2 लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
उमर अहमद के खिलाफ दर्ज मुकदमा 

आजतक के संतोष शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक उमर अहमद के खिलाफ दिसंबर, 2018 में लखनऊ के कृष्णा नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी. उमर पर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा कर देवरिया जेल ले जाकर पिटाई करने का आरोप लगा था. इस मामले में पीड़ित व्यापारी मोहित जायसवाल ने आरोप लगाया था कि 26 दिसंबर, 2018 को उन्हें जबरन गोमती नगर से देवरिया की जेल लाया गया था. वहां अतीक अहमद, उमर अहमद सहित 25-30 लोग मौजूद थे और उनकी पिटाई की गई थी.

सीबीआई कर रही थी मामले की जांच

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर करीब छह महीने बाद कृष्णा नगर थाने में दर्ज एफआईआर को ही आधार बनाते हुए सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस केस में अतीक अहमद के साथ ही बेटे उमर, करीबी जफरउल्लाह, फारुख, जकी व गुलाम सरवर सहित 18 लोगों को नामजद किया गया था. 

Advertisement

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिलने पर उमर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कराया गया. इसके कुछ दिनों बाद उमर पर सीबीआई की ओर से दो लाख का इनाम घोषित किया गया, लेकिन फिर भी वह हाथ नहीं आया. उमर के खिलाफ अपहरण कर जेल में पिटाई, रंगदारी समेत कई गंभीर धाराओं में दर्ज मामले का आरोप है.

पिछले महीने अतीक अहमद के छोटे बेटे ने किया था सरेंडर 

बता दें कि इसी साल जुलाई महीने में अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने भी प्रयागराज की एक कोर्ट में सरेंडर किया था. अली पर 50 हजार का इनाम घोषित था. अली पर एक प्रॉपर्टी डीलर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जमीन कब्जा करने का आरोप था.

वीडियो- UP पुलिस ने अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम की करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर दी

Advertisement

Advertisement