पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा गरीबी रेखा से नीचे
BPL वाला कार्ड भी है उनके नाम. जिसमें इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना और सरकारी राशन भी मिलता है.
Advertisement

Source: PTI
पढ़ने में सन्नाटा खींचे जा रहे हो. यकीन नहीं होता. लेकिन खबर तो सच है. भारत सरकार ने 2011 में जनगणना कराई थी. सामाजिक, आर्थिक, और जाति के आधार पर. उसके बाद रिपोर्ट आई और लिस्ट बनी. उस लिस्ट में यशवंत सिन्हा का नाम भी है. इस लिस्ट में हजारीबाग की हुपाद ग्राम पंचायत में 252 नंबर पर हैं यशवंत सिन्हा. उम्र 75 साल, बाप का नाम विपिन बिहारी शरद. मां का नाम धाना देवी. और इनका कार्ड बना है BPL यानी गरीबी रेखा से नीचे वाला. इस राशन कार्ड से उनको इंदिरा आवास योजना का फायदा मिलता है. अभी प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा लेने वालों की लिस्ट बनी तो उसमें भी इनका नाम आया. सरकारी राशन और मिट्टी का तेल भी मिलता है. शुक्रवार को सदर में पंचायत के चुने हुए नेताओं की मीटिंग हुई. अध्यक्ष बने सरोजनी राम. BDO वगैरह भी उस मीटिंग में थे. लिस्ट सामने आई. उसमें यशवंत सिन्हा का नाम देखकर सबकी आंखें फटी रह गईं. डिप्टी कमिश्नर मुकेश कुमार ने कहा है कि लिस्ट देखने के बाद पता किया जाएगा कि कहां गड़बड़ हुई है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















