The Lallantop

चुनाव करवाने वालों ने एक दूसरे को चुना, सो क्यूट!

एक्स-इलेक्शन कमिश्नर कुरैशी ने पड़ोसी देश में अपनी ससुराल बना ली.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया के पिछले इलेक्शन कमिश्नर SY कुरैशी और नेपाल की इलेक्शन कमिश्नर इला शर्मा पिछले साल एक कॉन्फ्रेंस में मिले. कॉन्फ्रेंस थी मेक्सिको में. और अब द टेलीग्राफ के मुताबिक़ दोनों शादी कर रहे हैं. यानी दो देशों में चुनाव करवाने वाले लोगों ने एक दूसरे का चुनाव कर लिया है. है ना क्यूट!
इला
इला

कुरैशी 69 साल के हैं. और इला 49 की. दोनों पैसा और पॉलिटिक्स पर मेक्सिको में हुई एक कॉन्फ्रेंस में मिले थे पिछले साल सितंबर में. तबसे दोनों में इश्क हो गया. पहले भी शादी की बात हुई थी. लेकिन परिवार वाले नहीं मान रहे थे. और किसी न किसी कारण से देरी होती जा रही थी.
कुरैशी तलाकशुदा हैं. और इला के पिछले पति का देहांत हो चुका है. कुरैशी 71 बैच के IAS हैं. और अपनी पिछली पत्नी जर्नलिस्ट हमरा कुरैशी से तलाक ले चुके हैं. जबकि इला ने अपने पति को 15 साल पहले हुए एक माओवादी अटैक में खो दिया था.
हमारा समाज विधवा औरतों की शादी को अच्छी नजर से नहीं देखता. पति और पत्नी में उम्र का फासला हो, तो भी खूब बातें बनाता है. इस समाज में, जो मानता है कि प्यार केवल युवा लोगों के लिए है या सिर्फ एक बार होता है, उनके मुंह पर अच्छा तमाचा है ये. कुरैशी और इला खुश रहें, स्वस्थ रहे. क्योंकि प्यार और शादी किसी उम्र के मोहताज नहीं हैं.


ये भी पढ़ें:

70वें बर्थडे पर कबीर बेदी ने खुद को दिया गिफ्ट, चौथी बार बांधा सेहरा

जब मियां-बीवी राजी, तेरी क्यों सुलगी पाजी?

 

Advertisement
Advertisement