The Lallantop

'अनजानी' शादी में बारातियों के साथ जमकर नाचा ये विदेशी, जानते हैं क्यों?

सीखा इंडियन डांस!

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

शादियों में हर चीज का अपना अलग मजा है. खाना, गाना, सेलिब्रेशन सबका. इन्हीं में डांस भी शामिल है. बैंड की धुन पर शादी में आए मेहमानों के अंदर का डांसर बाहर आ जाता है. शादी में नागिन डांस तो बेहद जरूरी होता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो अनजानी शादी में ही डांस का लुत्फ उठा लेते हैं. इसके कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral Videos) होते रहते हैं. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे प्रयागराज के एक लड़के ने अनजानी शादी में हेलमेट पहनकर डांस किया था. इसका वीडियो काफी देखा गया था. अगर आपने मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. यहां तक तो बात देसी की थी. अब एक विदेशी (Foreigner Learns Dance Steps At An Indian Wedding) ने भी ऐसा ही किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बेल्जियम निवासी एड पीपल नाम के कॉन्टेंट क्रिएटर ने कुछ ऐसा ही किया है. एड एक शादी में गए और वहां बारातियों से डांस स्टेप्स सीखे. एड ने बारात में आए लोगों से डांस स्टेप्स सीखे और धांसू डांस किया. 27 जनवरी को पोस्ट किया गया ये वीडियो 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. एड जहां भी जाते हैं और वहां के लोगों से वहां का डांस सीखते हैं. इसके बाद फॉलोवर्स के लिए उसका वीडियो अपलोड करते हैं. देखें वायरल वीडियो...

Advertisement

लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. लोग कह रहे हैं कि इसे तो बॉलीवुड फिल्मों का ऑडिशन देना चाहिए.' किसी ने लिखा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो जल्द ही एड नागिन डांस करते भी नजर आएंगे.' एक ने लिखा कि आपने नागिन डांस मिस कर दिया.' कुल मिलाकर लोगों को तो एड का डांस और उसके स्टेप मजेदार लगे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: बागेश्वर बाबा के भाई ने दलित परिवार को धमकाया, लोगों ने किसे निशाने पर लिया?

Advertisement
Advertisement