The Lallantop

खून में आयरन की मात्रा ज्यादा हुई तो इस लड़के से चिपक जाओगे

ये लड़का अगर हॉलीवुड में होता है तो VFX वालों की नौकरी खा जाता.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
चुंबक देखकर मन ललचाता है? हमारा हमेशा से ललचाता था. फिर मानो कोई आदमी ही चुंबक बन जाए तो? उसे मैग्नेटो कहेंगे. जैसा एक्स मेन में था माइकल फैसबेंडर. वो धातु की कोई भी चीज अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकता है. ये रही फिल्म की बात पर अब मानो कि ऐसा असल जिंदगी में हो जाए? उसे भी म्यूटेंट कहोगे?
एक बोस्नियन लड़का है. पांच साल का उसमें ये सुपरपावर्स हैं. उसका नाम है एरमन डेलिक. ग्रेसेनिका के मेलेसिकी में रहता है. एक वीडियो वायरल हुआ उसका जिसमें दिखता है कि उसकी पीठ और पेट में धातु की चीजें चिपकती जा रही हैं. ये वीडियो उसी के परिवार ने बनाया और पोस्ट किया. जब ये लोग बालक को डॉक्टर के पास दिखाने ले गए तो उसने कहा सब सही है. लड़के में कोई खामी कोई गड़बड़ी नहीं है. 
https://www.youtube.com/watch?v=BgZ5Nq72HGU एक्समैन वाले वुल्वरीन की लास्ट फिल्म आ रही है, लोगन. उसमें दिखाए हैं कि सब म्यूटेंट मर गए हैं. इस लड़के को देख लगता है नहीं, प्रोफेसर जेवियर की स्कूल के लिए एक स्टूडेंट बाकी है. और एक बात तो हम दावे से कह सकते हैं ये लड़का अगर हॉलीवुड में होता है तो VFX वालों की नौकरी खा जाता. स्पेशल इफेक्ट्स की जरूरत ही कहां पड़ती.

लास्ट वुल्वरीन फिल्म का ट्रेलर आ गया है और ये अब तक की बेस्ट फिल्म है!

लोगन के पोस्टर से 'वुल्वरिन' के बारे में क्या पता चलता है?

Advertisement
Advertisement