
'डैडी' आ गएला है बच्चा लोग
टीज़र आया है अर्जुन रामपाल की अगली फिल्म का. इसमें वो गैंगस्टर अरुण गवली बने हैं.
Advertisement

टीज़र में अर्जुन रामपाल.
कल हमने फिल्म डैडी और उसमें गवली के किरदार को अदाकारी के लिहाज से समझने पर बात की थी. कई अन्य फिल्मों और अदाकारी के संदर्भ थे. पढ़ें यहां: गैंगस्टर अरुण गवली के रोल में अर्जुन रामपाल: लेकिन ये रोल नवाजुद्दीन से बेस्ट कोई नहीं कर सकता आज इसका टीज़र आ गया है. फिल्म 'डैडी' का निर्देशन किया है अशीम अहलुवालिया ने. ये उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है. इससे पहले 2012 में उन्होंने 'मिस लवली' डायरेक्ट की थी. ये अस्सी के दशक में सी ग्रेड सेक्स फिल्में बना रहे दो भाइयों की कहानी थी. एक भाई का रोल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया था. ये इंडी-आर्टहाउस फिल्म उस साल की बेस्ट फिल्मों में गिनी गई. हालांकि ये ही अशीम की पहचान साबित हुई लेकिन इससे काफी पहले 2005 में उन्होंने डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'जॉन एंड जेन' बनाई थी जो भारत में कॉल सेंटर में काम करने वाले कुछ लोगों और उनके अमेरिकी क्लाइंट्स की बातचीत और उनकी लाइफ के इर्द-गिर्द बुनी गई थी. अब अपनी पहली बड़ी फीचर में अशीम मुंबई के गैंगस्टर और राजनेता अरुण गवली की कहानी कह रहे हैं. गवली बने हैं अर्जुन रामपाल. प्रोड्यूसर भी वे ही हैं. फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले तक में अर्जुन को क्रेडिट दिया गया है तो नई बात है. इसकी रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है. 'डैडी' का टीज़र अभी फेसबुक या सोशल मीडिया पर नहीं अपलोड किया गया है, सिर्फ इरोस नाओ की वेबसाइट पर लगाया गया है. उसे देखने के लिए यहां क्लिक करें. 

Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)


.webp?width=120)



