The Lallantop

नवाजुद्दीन ने पाउडर लगा लिया है, अब राज मल्होत्रा बेरोजगार हो जाएगा!

बोले हैं कि पक गए मार-धाड़ और ख़ून वाले रोल करके.

Advertisement
post-main-image
फिल्म मुन्ना माइकल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मेकओवर.
'रमन राघव 2.0' में उन्होंने रमन्ना को रोल किया. जिसके माथे पर विकृत कट का निशान होता है, आंखों के नीचे काले घेरे बने होते हैं और दिमाग में जटिलता ही जटिलता. वह पात्र जो हेलमेट पहन, हाथ में सरिया ले अपनी बहन, बहनोई, भांजे को क़त्ल कर देता है. 'तलाश' में उन्होंने तैमूर का रोल किया. फुटपाथ पर, झुग्गियों में जीने वाला गंदला, बदबूदार, लंगड़ा तैमूर. 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 1 और 2' में उन्होंने फैजल का रोल किया. वो चरसी जो बाप का दादा का सबका बदला लेता है.
लेकिन, ऐसे रोल करके न जाने कितने सिने प्रेमियों को तृप्त करने वाले नवाजुद्दीन अब अतीत होने वाले हैं.
अब वे रोमैंटिक हीरो बनने वाले हैं. इसके लिए अपने बाल मुलायम, घने, सिल्की कर लिए हैं. काली लेदर जैकेट धारण कर ली है जैसी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज मल्होत्रा ने पहनी थी. नवाज ने गॉगल्स भी पहन लिए हैं. कानों में चमकती रिंग्स है. और वे डांस भी करने वाले हैं. जाहिर है राज मल्होत्रा बेरोजगार हो जाएगा. नवाज 'मुन्ना माइकल' नाम की फिल्म में बदले रंग-ढंग में दिखेंगे. इसमें उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी होंगे. कहानी गुरबत में पले मुन्ना की है जो पॉप डांसर बनना चाहता है. जो माइकल जैक्सन का बड़ा फैन है. टाइगर लीड रोल में हैं. नवाज का पैरेलल रोल है. इस फिल्म का निर्देशन सब्बीर खान कर रहे हैं जिन्होंने टाइगर की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' और दूसरी फिल्म 'बाग़ी' डायरेक्ट की थी. इस फिल्म से टाइगर श्रॉफ का पहला लुक आ गया है. Ct0LQ_FWEAAx4Sv हीरोइन निधि अग्रवाल की भी झलक दिख चुकी है. CuOX5w0UAAAoFE 'मुन्ना माइकल' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कितना स्टाइलिश मेकओवर किया गया है इसकी भी झलक अब आई है. Nawazuddin_Siddiqui_in_Munna_Michael_e8e6712e0b5907cd193bbdd0768252da नवाज ने ऐसा रोल जीवन में पहली बार चुना है. इसे लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा है:

मैं इंटेंसिटी (वाले रोल) से थक गया हूं.

बस हो गया मार धाड़ और ख़ून.

इस फिल्म में डांस के अलावा बहुत सारा रोमांस है.

मैं रोमांटिक हीरो बनना चाहता हूं.

टाइगर के साथ फिल्म में वे भी डांस करेंगे ऐसी ख़बर है. नवाज ने इंटरव्यू में कहा:

टाइगर को नाचते देख मुझे बुख़ार आ गया.

वो अपने शरीर का हर हिस्सा मूव कर सकता है.

वो अमेज़िंग डांसर है.

CutPFusVYAAV_I 'मुन्ना माइकल' में नवाज का चुटकी लेने वाला अंदाज देखने को मिलेगा. इनके किरदार के कई शेड बताए जा रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट 7 जुलाई, 2017 तय की गई है.

Advertisement
Advertisement