आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में क्या सोचते हैं? कुछ भी सोचो जी. सान्नू की! बट सवाल ये है कि मोदी जी आपके बारे में क्या सोचते हैं? इस सवाल का जवाब आपको देगी एक एप्लीकेशन. जिसे आप फेसबुक के जरिये भी एक्सेस कर सकते हैं. conneckto.com की एक एप्लीकेशन है, जो प्रधानमंत्री की आपके बारे में राय बताती है. फेसबुक पर तमाम गेम और एप्लीकेशन चलते हैं. ये उन्हीं में से है. इसलिए सीरियसली मत लीजिएगा. देश में 121 करोड़ लोग हैं. प्रधानमंत्री हर किसी के बारे में कद्दू राय देंगे! इत्ता काम है उनके पास. बस fun है इसमें, इसलिए लोग दबा के शेयर कर रहे हैं. देखिए कैसे कैसे जवाब मिलते हैं. हर बार लॉगइन करने पर अलग जवाब मिलेगा. गेम खेलने के लिए यहां क्लिक करें.