The Lallantop

'जुड़वा-2' को विनर फिल्म बताकर ट्रोल हुए क्रिटिक तरन आदर्श

लगता है जनता भयंकर भड़की हुई है.

Advertisement
post-main-image
कहते हैं इससे बुरा रीमेक पिछले कुछ सालों में किसी और फिल्म का न हुआ.
'जुड़वा-2' रिलीज़ हुई. जितने भी लोग देखकर लौटे, ज़्यादातर सर थामे बैठे हुए हैं. हमारे साथी केतन तो अब तक सदमे में हैं. फिल्म से बढ़िया संतरे को बताते हैं. तुलना के बेतुकेपन पर ना जाइए, भाव समझिए. फिल्म देखने हम उन्हें इसलिए भेजते हैं ताकि वो आकर उसका रिव्यू दें. भाईसाहब फैल गए कि हमसे न होगा. लाख समझाने पर जो कुछ शूट हो सका वो यहां लगा रहे हैं. खुद देखकर जानिए 'जुड़वा-2' देखनेवालों की क्या हालत हुई है:
ये हाल सिर्फ केतन का नहीं है. जान-पहचान के, फेसबुक-ट्विटर वाले, मेट्रो में साथ चलनेवाले, तमाम भांति-भांति के लोग यही कह रहे हैं कि फिल्म नहीं है, टॉर्चर है. सलमान वाली 'जुड़वा' के फैन रहे तमाम लोग भयंकर फ्रस्ट्रेट होकर लौट रहे हैं सिनेमा हॉल से. इससे पहले किसी फिल्म का इत्ता बुरा रीमेक 'रामगोपाल वर्मा की आग' बताते हैं. मामला गंभीरतम हो गया है. कोई गलती से भी 'जुड़वा-2' की तारीफ़ कर रहा है तो लोग उसे अपना पर्सनल दुश्मन घोषित कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर पंगा ले लिया.
तरन आदर्श का ट्वीट.
तरन आदर्श का ट्वीट.

तरन आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि 'जुड़वा-2' एक विनर फिल्म है. बस फिर क्या था! लोगों ने निशाने पर धर लिया उन्हें. दर्जनों लोगों ने उन पर इल्ज़ाम लगाया कि वो पैसे लेकर रिव्यू लिखते हैं. कुछेक नमूने आपको दिखाते हैं.
# किसी ने 25 लाख की रकम तय की तो किसी ने तरन को नशे में बताया
taran7

# किसी ने इसे नेपोटिज्म को बढ़ावा देनेवाली हरकत बताया. कहां हो कंगना?
taran4

# ये साहब भी इसे नेपोटिज्म प्लस पेड़ रिव्यू बता रहे हैं.
taran3

# इनका कहना है कि कुछ दिन पहले तरन अच्छी फ़िल्में न होने का रोना रो रहे थे और अब एक घटिया फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं.
taran9

# इनको भी गारंटी है कि पैसे लिए ही गए होंगे.
taran8

# ये जनाब कह रहे हैं कि फिल्म को 4 स्टार बनते हैं. वरुण धवन डबल रोल में हैं. हर एक को दो स्टार. 

taran5

# कुछ और ट्वीट, जो सेम बात कर रहे हैं.
taran1
taran2
taran6

हालांकि अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो पहले दिन 'जुड़वा-2' ने सही पैसे कमा लिए हैं. पहले दिन का इसका कलेक्शन 16.10 करोड़ रुपए है. जो शाहरुख़ ख़ान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' से ज़्यादा है. 2017 में अब तक पहले दिन सबसे ज़्यादा कमाई करनेवाली फिल्मों की लिस्ट में 'जुड़वा-2' चौथे नंबर पर है. वैसे लोग ये भी कह रहे हैं कि ये पिछली 'जुड़वा' का नॉस्टैल्जिया लोगों को खींच ले गया है थिएटर तक. आगे फिल्म को नुकसान होने की संभावना है.


ये भी पढ़ें:

फ़िल्म रिव्यू : जुड़वां 2

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
वीडियो फ़िल्म रिव्यू : जुड़वां 2

मिताली राज पर बड़ी हिंदी फिल्म बनने जा रही है: 10 बातों में जानिए सब कुछ

जब लता को ज़हर देकर मारने की कोशिश की गई

Advertisement
Advertisement
Advertisement