"It was definitely well deserved."यहां तक तो सब ठीक था. ग़लती आगे हुई. ट्विटर पर टैग करने के रिवाज़ को फॉलो करते वक़्त फेमिना वाले बंदे/बंदी से डिजास्टर हो गया. एक्टर इरफ़ान की जगह क्रिकेटर इरफ़ान पठान को टैग कर दिया गया.
फिर क्या था! ट्विटर वालों ने मज़े ले लिए. लेकिन सबसे बढ़िया प्रतिक्रिया इरफ़ान पठान की थी. उन्होंने ट्वीट का रिप्लाई करते हुए कहा,
"शुक्रिया. और माफ़ी चाहूंगा कि मैं पहुंच नहीं सका लेकिन आप ये अवॉर्ड मेरे घर भेज सकते हैं."
इरफ़ान पठान की इस चुटकी को हाथो-हाथ ले लिया गया. उनके फैन्स इसे उनकी प्रसिद्द योर्कर का दर्जा दे बैठे. एकाध फैन ने अगर मैगज़ीन वालों को मूर्ख कहने कि कोशिश की तो उसे टोक दिया पठान ने. कहा कि ग़लती किसी से भी हो सकती है. ज़्यादा कठोर न बनें.
सही बात है. ये ऐसी चूक थी जो किसी से भी हो सकती थी. उम्मीद है अगले बंदे/बंदी की नौकरी पर कोई आंच न आई हो. ये भी पढ़ें: इंडियन ओपनर केएल राहुल ने खुद को शेर बताया, लोगों ने गीदड़ बना दिया बिहार के लोगों ने 1500 वाले जियो फोन में व्हॉट्सऐप चला लिया है एक अरब से ज़्यादा लोगों के कंप्यूटर पर दिखने वाली ये फोटो आई कहां से है?











