The Lallantop

लड़के ने मनाया अपने ट्रैक्टर का बर्थडे, जानते हैं केक कैसे कटवाया?

केक भी कटवाया है

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

बर्थडे एक खास दिन होता है जो हर कोई सेलिब्रेट करना चाहता है. कोई खुद का, कोई अपने किसी खास दोस्त का तो कोई अपने पेट डॉग का बर्थडे सेलिब्रेट करता है. क्या आपने कभी सुना है कि कोई अपने ट्रैक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट (Tractor Birthday Celebration Video Viral) करे? अब लोग कर रहे हैं. इससे जुड़ा एक वीडियो काफी वायरल (Social Media Viral Videos) है. इसमें एक लड़के ने अपने ट्रैक्टर का बड्डे सेलिब्रेट किया है और बकायदा केक भी काटा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक लड़का किसी परिवारवाले या पालतू जानवर का नहीं बल्कि एक ट्रैक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है. इतना ही नहीं, वो अपने ट्रैक्टर से केक कटवाता है. पहले से ट्रैक्टर के पीछे लगे ‘टू पॉइंट हिच’ से और फिर आगे वाले टायर से प्लास्टिक चाकू अटैच करके केक कटिंग करवाता है. केक कटते ही लड़का तालियां भी बजाता है. वीडियो 3 अप्रैल को शेयर किया गया था. इसके बाद से इसे करीब 90 लाख व्यूज मिल चुके हैं. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

वीडियो काफी वायरल है और लोग इस वीडियो को देख अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये तो वाकई में गजब कर दिया.' किसी ने लिखा कि ऐसे केक की बर्बादी मत करो, किसी गरीब या जरूरतमंद को ही खाना खिला देते.' किसी ने लिखा कि एक ट्रैक्टर किसान के लिए परिवार का सदस्य ही होता है.' एक ने लिखा कि गजब वीडियो बनाया है भाई.' कुछ एक ने लिखा कि सब रील पर लाइक्स के लिए किया गया है.' कुल मिलाकर लोगों को तो ये वीडियो अजब-गजब लगा है और वे इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रिक्शावाले को छाता लगाकर छांव देती महिला की वायरल फोटो का सच क्या पता लगा?

Advertisement
Advertisement