The Lallantop

ये तख्ती फरहान अख्तर की है लेकिन खून लगा मुंह किसका है?

ये दो फिल्में आने वाली हैं. धाकड़ होंगी कि नहीं ये अभी से न कहेंगे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
फिल्मी चरसियों के लिए ये साल बड़े काम का है. एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई हैं. और भी कई आने वाली हैं. जैसे फरहान अख्तर की 'लखनऊ सेंट्रल' और संजय दत्त की 'भूमि.' आज यानी 24 जुलाई को दोनों फिल्मों के फर्स्ट लुक जारी हुए हैं.
फरहान ने अपनी फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर डाला है. जिसमें कैप्शन लिखा है "ये है किशन मोहन गिरहोत्रा, जेल में इसे 1821 बुलाते हैं." हाथ में तख्ती है जिसमें नाम के अलावा कैदी नंबर लिखा है. तख्ती में जो डेट लिखी है वो आज की यानी 24-7-2017 है. इस फिल्म में फरहान की एक्ट्रेस डायना पेंटी होंगी और इसे रंजीत तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. दूसरी फिल्म है भूमि. ये जेल से रिहा होने के बाद संजू बाबा लेकर आ रहे हैं. उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने इसका फर्स्ट लुक वाला पोस्टर इंस्टाग्राम पर डाला है. एकदम भौकाली ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है. कलर बस मुंह से बहते खून का है. आदमी एकदम से क्यूरियस टाइप हो जाता है कि भई फिल्म में क्या है. इस फिल्म के डायरेक्टर ओमंग कुमार हैं. वही, सरबजीत वाले. भूमि में अदिति राव हैदरी भी हैं.


पीके फिल्म से गायब हुए संजय दत्त अब तक किसी फिल्म में नहीं दिखे हैं. 2016 में जेल काट के निकले और काम पर लग गए. ये 24 सितंबर को रिलीज होगी यानी दो महीने बाद.


ये भी पढ़ें;

क्यों अनुराग कश्यप ने इसे 2017 की सबसे खतरनाक फिल्म कहा है!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इन 10 बातों में जानें कहानी 'बरेली की बर्फी' और उसके बनने की

सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' की असल कहानी ये है!

Advertisement
Advertisement