The Lallantop

अफ़गान गर्ल के नाम से मशहूर लड़की पाकिस्तान में अरेस्ट

अफ़गान जंग की ‘मोनालीसा’ कही जाने वाली शरबत गुल स्टीव मकरी की फोटो से फेमस हुई थीं.

Advertisement
post-main-image
Source- Javed Aziz Khan
कई साल पहले पेशावर के एक शरणार्थी शिविर में नेशनल ज्योग्राफिक के फोटोग्राफर स्टीव मकरी ने एक बच्ची की फोटो ली थी. 1985 में मैगजीन में ये फोटो छपी थी. उन पर बाद में डॉक्यूमेंट्री भी बनी थी, वो खूब फेमस हुईं और लोग उनको 'अफगान वॉर की मोनालीसा' कहने लगे. अफगान गर्ल के नाम से ये खूब चर्चित भी हुईं. नीली आंखों वाली वो फोटो जाने कितनी बार देखी गई. https://twitter.com/JavedAzizKhan/status/791167118230294528 तो बारह साल की उस बच्ची का नाम था शरबत गुल. मकरी को तब ये नहीं पता था. 2002 में वो एक बार फिर लड़की की तलाश करते हुए अफगानिस्तान गए, जहां उसका पता लगा. वो लड़की फिर ख़बरों में है. क्योंकि पकड़ी गई है. किस मामले में? फर्जी आईडी रखने के मामले में. पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने पेशावर से उनको पकड़ा है. पाकिस्तान के पेपर बताते हैं उन पर नेशनल आईडेंटिटी कार्ड बनाने की कम्प्यूटर वाली प्रॉसेस में घपला करने का आरोप लगा है. दरअसल 'अफगान गर्ल' के नाम से फेमस शरबत गुल, फर्जी आईडी के साथ पाकिस्तान में रहती थीं. शरबत ने अप्रैल 2014 में पेशावर में शरबत बीवी के नाम से आईडी के लिए अप्लाई भी किया था. तब से पाकिस्तान की एफआईए गुल इस सबकी जांच कर रही थी.

Advertisement
Advertisement