The Lallantop

फेसबुक पर फर्जी आईडी से करते थे चैट, डेट पर गए तो निकले पति-पत्नी

फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते समय पति ने सोचा नहीं था कि वो उसकी पत्नी निकलेगी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
श्री शाहरुख खान जी महाराज कह गए हैं, बड़े बड़े शहरों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं, सेनोरीटा. पर कभी कभी छोटे शहरों में बड़ी बातें हो जाती हैं. जैसे बरेली में हो गयी. बरेली के कोतवाली इलाके में एक औरत और आदमी फेसबुक पर दोस्त बने. चैट हुई. प्यार हो गया. डेट फिक्स हुई. और मिले तो दोनों की हवा टाइट हो गई. काहे से कि दोनों निकले हसबैंड-वाइफ. कसम से वो पिक्चर याद गई, रब ने बना दी जोड़ी. जिसमें बेचारी अनुष्का को अपने ही पति से प्यार हो जाता है. पर घर के बाहर. और घरवाला फूटी आंख नहीं सुहाता था. सीन ये था कि वाइफ को एक आदमी की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई. उसने एक्सेप्ट कर ली और सिलसिला शुरू हो गया. मिलने की बात हुई तो डिसाइड हुआ एक रेस्तरां में मिलेंगे. शनिवार को पहुंचे दोनों रेस्तरां में. जब सामना हुआ तो दोनों की हो गई ऐसी तैसी. पहले तो रेस्तरां में भसड़ कटी. फिर संडे को औरत पहुंच गई पुलिस थाने. हालांकि अभी तक कोई केस फाइल नहीं हुआ है. पर एक बसा-बसाया घर उजड़ने को आ पहुंचा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement