The Lallantop

'मर' कर जिंदा हुए BJP नेता, घर में पसरा था मातम, तभी 'शव' सांस लेने लगा!

परिवार बोला- चमत्कार...

Advertisement
post-main-image
बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश बघेल पिछले कई दिनों से बीमार थे. डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद वो जिंदा हो गए. (फोटो- ट्विटर)

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर स्थित एक अस्पताल में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल का इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बघेल को मृत घोषित कर दिया. लेकिन आधे घंटे बाद कहानी में ट्विस्ट आ गया. पूर्व जिलाध्यक्ष बघेल की सांसे चलने लगीं. वो जिंदा हो गए. उनको फौरन दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
कई दिनों से बीमार थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेश बघेल पिछले कई दिनों से बीमार थे. परिवार ने उन्हें शहर के राजामंडी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था. लेकिन बघेल की हालत ज्यादा बिगड़ गई. जिसके बाद परिवार उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल ले गया. 6 अगस्त को इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद परिवार वाले उन्हें घर ले गए. घर में रोना-पिटना मच गया. तभी अचानक महेश बघेल की सांसों में कुछ हरकत हुई. ये देख परिवार उन्हें न्यू आगरा के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचा. जहां बघेल का इलाज जारी है.

परिवार ने बताया चमत्कार

इस घटना को लेकर महेश बघेल के भाई राजेंद्र सिंह बघेल ने दैनिक भास्कर को बताया कि उनके पैर में चोट लगी थी. जिससे इंफेक्शन हो गया. उसी का ऑपरेशन किया गया था. राजेंद्र ने आगे बताया कि उनको अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाना वाला था. तभी उन्हें अटैक पड़ गया. जिसके बाद उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल में एडमिट कराया गया. जहां वो दो दिन वेंटिलेटर पर रहे. जिसके बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया. राजेंद्र ने बताया कि जब उन्हें घर ले गए, तो थोड़ी देर बाद उन्होंने हाथ हिलाया और थोड़ी सांस ली. जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया. राजेंद्र आगे कहते हैं कि ये भगवान का चमत्कार है.

Advertisement

पूर्व जिलाध्यक्ष बघेल की पत्नी कमला ने बताया कि अस्पताल से उन्हें लाने के कुछ देर बाद ही उनकी सांसें फिर से चलने लगीं. ईश्वर ने उन्हें नई जिंदगी दे दी है. पूरा परिवार खुश है.

महेश बघेल की तबियत ठीक होने पर बीजेपी नेताओं के बीच खुशी का माहौल है. साथ ही कुछ लोगों ने डॉक्टरों के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि डॉक्टरों ने लापरवाही बरती है. इसकी जांच होनी चाहिए. कोई जिंदा व्यक्ति को मृत कैसे घोषित कर सकता है.

वीडियो: अमरोहा में कार्यक्रम के दौरान BSP MP और BJP MLC भिड़ गए

Advertisement

Advertisement