The Lallantop

हवाई जहाज में यात्रा करते हो तो एलन मस्क की ये बात तुरंत पढ़ो, बहुत जरूरी है!

प्लेन का वीडियो देखकर आपको समझ आएगा!

Advertisement
post-main-image
एलन मस्क ने एयर टर्बुलेंस से ना डरने की सलाह दी (फोटो- आजतक)

हवाई जहाज से ट्रैवल करने वाले लोगों ने कभी ना कभी एयर टर्बुलेंस का अनुभव जरूर किया होगा और झटके लगने पर डरे भी होंगे. अब टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि एयर टर्बुलेंस कोई बड़ी बात नहीं है और किसी को भी इस दौरान डरने की जरूरत नहीं है (Elon Musk on Air Turbulence). उन्होंने इसके पीछे की वजह भी समझाई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एलन मस्क ने एक वीडियो ट्वीट शेयर किया है. इस वीडियो में एयर टर्बुलेंस के दौरान फ्लाइट के पंखों को दिखाया गया है कि वो किस हद तक मुड़ सकते हैं. वीडियो के जरिए मस्क ने समझाया है कि एयर टर्बुलेंस के दौरान प्लेन क्रैश नहीं होता है. उन्होंने लिखा-

“लोगों को कभी भी एयर टर्बुलेंस से नहीं डरना चाहिए. कमर्शियल एयरलाइन में प्लेन के पंख काफी हद तक मुड़ सकते हैं.”

Advertisement

मस्क के इस ट्वीट के बाद कई और यूजर्स ने एयर टर्बुलेंस को समझाने के लिए वीडियोज और जानकारी साझा की. कई लोगों ने एयर टर्बुलेंस और इसको लेकर अपने डर के एक्सपीरिएंस भी शेयर किए. 

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में वैज्ञानिकों ने बताया था कि क्लाइमेट चेंज के चलते आने वाले समय में हवाई यात्रा के दौरान एयर टर्बुलेंस और बढ़ सकता है. 

Advertisement
एयर टर्बुलेंस क्या है? 

विमान के उड़ते समय जब उसके पंखों से हवा अनियंत्रित होकर टकराती है तो विमान में एयर टर्बुलेंस होता है. इससे विमान ऊपर-नीचे होने लगता है और यात्रियों को झटके लगते हैं. टर्बुलेंस मौसम से जुड़ा हो सकता है. आसमान में बिजली कड़कने और भारी बादल होने के समय प्लेन में टर्बुलेंस पैदा होता है. एयर टर्बुलेंस से डर के चलते अब भी कई लोग हवाई यात्रा करने से बचते हैं. एयर टर्बुलेंस कई तरह के होते हैं और इनमें एक होता है क्लियर एयर टर्बुलेंस.

यूके में यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के प्रोफेसर पॉल विलियम्स ने क्लियर एयर टर्बुलेंस पर बताया है कि ये अचानक आता है और इससे बचना मुश्किल है. उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2050-2080 तक दुनिया भर में क्लियर एयर टर्बुलेंस बढ़ जाएंगे और मजबूत हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसका मतलब ये नहीं है कि उड़ान कम सुरक्षित होगी. बस टर्बुलेंस की औसत अवधि बढ़ जाएगी.

देखें वीडियो- एलन मस्क की SpaceX को झटका, बूस्टर रॉकेट फट गया!

Advertisement