The Lallantop

Jeffrey Epstein की वजह से यूके की सरकार गिर जाएगी?

Jeffrey Epstein से जुड़ा विवाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer के सियासी भविष्य के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है. उन पर कुर्सी छोड़ने का दबाव है. पूरे मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी बयान जारी किया है.

Advertisement
post-main-image
जेफरी एपस्टीन (बाएं) से जुड़े विवाद में ब्रिटिश PM कीर स्टारमर (दाएं) आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. (Reuters)

Keir Starmer Resignation News: यूनाइटेड किंगडम (UK) की सत्ता के लिए एपस्टीन फाइल्स बड़ा खतरा बनती जा रही है. इस्तीफे पर इस्तीफे हो रहे हैं. प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर भी इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है. हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि स्टारमर रिजाइन नहीं देंगे. पूर्व ब्रिटिश राजदूत पीटर मैंडेलसन और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के बीच करीबी रिश्ते का खुलासा ही पूरे विवाद की जड़ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिसंबर 2024 में स्टारमर ने पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त किया था. आरोप है कि स्टारमर ने ऐसा तब किया जब उन्हें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ पीटर मैंडेलसन के जुड़ाव की जानकारी थी. इसी वजह से ब्रिटेन में स्टारमर को विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

पीएम स्टारमर के सामने केवल विपक्ष की चुनौती नहीं है. उनकी खुद की लेबर पार्टी के कुछ सांसद भी उनके खिलाफ खड़े हैं. स्कॉटिश लेबर नेता अनस सरवर ने खुलकर कहा है कि प्रधानमंत्री कीर स्टारमर को इस्तीफा देना चाहिए. मैंडेलसन के मुद्दे पर पहले स्टारमर के करीबी सहयोगी और चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी ने इस्तीफा दिया. इसके एक दिन बाद ही डाउनिंग स्ट्रीट के कम्युनिकेशन चीफ टिम एलन ने रिजाइन कर दिया.

Advertisement

अनस सरवर ने हमला बोलते हुए कहा कि मैकस्वीनी और एलन का इस्तीफा काफी नहीं है. उन्होंने पीएम से भी पद छोड़ने की मांग की. स्टारमर की सरकार चलाने की क्षमता और मैंडेलसन को अमेरिका में राजदूत तैनात करने के फैसले पर देश में लगातार सवाल उठ रहे हैं.

चौतरफा हमलों से घिरे पीएम के बारे में उनके कार्यालय को सफाई देनी पड़ी. BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 9 फरवरी को 10 डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने रिपोर्टर्स से कहा कि प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अपने काम पर ध्यान देंगे. उन्होंने पीएम के मूड को 'खुश' और 'कॉन्फिडेंट' बताया.

जब पूछा गया कि क्या कीर स्टारमर आज (9 फरवरी) इस्तीफा देने वाले हैं, तो प्रधानमंत्री के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “नहीं.” उन्होंने रिपोर्टर्स से कहा कि पीएम को अपनी कैबिनेट का पूरा समर्थन हासिल है. प्रवक्ता ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि स्टारमर पूरे मामले पर पछता रहे थे और अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर असमंजस में थे.

Advertisement

कीर स्टारमर ने सितंबर 2025 में पीटर मैंडेलसन को पद से हटा दिया था. इससे पहले कुछ दस्तावेज जारी हुए थे, जिनसे पता चला था कि जेफरी एपस्टीन और मैंडेलसन के बीच करीबी रिश्ता था. प्रधानमंत्री अभी भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि मैंडेलसन ने एपस्टीन के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं, इस बारे में झूठ बोला था.

वीडियो: PMO ने PM केयर फंड पर लोक सभा को क्या निर्देश दिया?

Advertisement