The Lallantop

Zootopia के निक और जूडी बने बुजुर्ग पति-पत्नी, क्यूट वीडियो देख यूजर्स बोले- दिल पिघल गया

बुजुर्ग कपल के इस वीडियो को तीन दिन में 30 लाख़ से भी ज़्यादा लोग देख चुके हैं.

Advertisement
post-main-image
बुजुर्ग ने निक और जूडी के सेल्फ़ी वर्जन पर एक वीडियो बनाई है. (फ़ोटो/वायरल वीडियो से स्क्रीनशॉट)

ऐनिमेटिड फिल्म Zootopia याद है आपको? वैसे नहीं भी याद तो भी एक वीडियो आपने आजकल में देखी होगी. और ये वीडियो बहुत क्यूट है. इसमें एक बुज़ुर्ग कपल है. दोनों ज़ूटोपिया फ़िल्म के दो कैरेक्टर निक और जूडी के एक्सप्रेशंस को कॉपी करते हैं. इस वीडियो को तीन दिन मे 30 लाख़ से भी ज़्यादा लोग देख चुके हैं (Zootopia’s Nick and Judy in Real Life Couple Video).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @_acha_mass नाम के पेज़ से शेयर किया गया है. इस पेज़ पर आप इस कपल की और भी कई मज़ेदार वीडियोज़ देख सकते हैं. इनके 4 लाख़ से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं. 

वीडियो ज़ूटोपिया के कैरेक्टर का सेल्फ़ी वर्जन है. वीडियो को Ed Sheeran के Photograph गाने पर शेयर किया गया और लिखा है- “हमारा वर्जन.”

Advertisement

वीडियो देख कई लोग भावुक होकर कॉमेंट करने लगे.  काव्या सिंह नाम की यूजर ने लिखा, 

“बहुत क्यूट वीडियो.”

Advertisement

संजना नाम की यूजर ने वीडियो देखकर लिखा,

“मेरा दिल पिघल रहा है.”

मयूर नाम के यूजर ने सोशल मीडिया के लिए लिखा,

“आज मैं कह सकता हूं कि मैंने सोशल मीडिया पर टाइम ख़राब नहीं किया.”

एक यूजर ने लिखा,

“मुझे लगता है कि यही सच्चा प्यार है.”

एक यूजर ने एक क्यूट मीम शेयर की,

इस वीडियो पर ज़्यादार लोग कपल की तारीफ़ के साथ ये भी कॉमेंट कर रहे थे कि उन्हें भी ऐसा ही प्यार चाहिए, उनका भी फ्यूचर ऐसा ही होना चाहिए.

Zootopia: 2016 में आई ये फिल्म आप डिज्नी + हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फ़िल्म में ज़ूटोपिया एक शहर है. इसमें सबसे बड़े हाथी से लेकर सबसे छोटे छछूंदर तक अलग-अलग टाइप के जानवर रहते हैं. यहीं पर जूडी हॉप्स (गिनिफ़र गुडविन) नाम की पहली खरगोश की जॉब पुलिस में लगती है. यहां पर काम करते करते उसकी मुलाक़ात निक वाइल्ड (जेसन बेटमैन) से होती है. निक एक शरारती और चतुर लोमड़ी है. जो जूडी के काम को और भी कठिन बना देती है. 

ये भी पढ़ें: ब्रेन सर्जरी चल रही थी, मरीज पियानो बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था, वीडियो वायरल

Advertisement