लखनऊ (Lucknow) के डुप्लीकेट सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ एक बार फिर मुकदमा दर्ज हो गया है. इस बार आजम अंसारी (Azam Ali Ansari) ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर बिना टी शर्ट के इंस्टाग्राम रील (Instagram Reel) बनाई है, जिसको लेकर जीआरपी लखनऊ ने रेलवे एक्ट के तहत उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. इससे पहले भी आजम अंसारी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई हुई थी.
लखनऊ के डुप्लीकेट सलमान खान पर फिर से केस, रेलवे ट्रैक पर अधनंगा रील बना रहा था!
इसके पहले घंटाघर चौराहे पर यही काम किया था, तभी रेला गया था, इस बार का ठिकाना है रेलवे ट्रैक!


दरअसल डुप्लीकेट सलमान खान ने फेमस फिल्म 'तेरे नाम' के गाने 'तेरे नाम हमने किया है' पर एक रील बनाकर अपलोड की थी. वीडियो में वो ट्रैक पर बिना शर्ट के लेटे-चलते दिखे. खांटी रील वाला काम. ये रील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई. इसके बाद लखनऊ सिटी आरपीएफ के अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लिया और आजम अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया.
इससे पहले ठाकुरगंज पुलिस ने आजम अंसारी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर उन्हें अरेस्ट किया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी. उस समय आजम ने घंटाघर चौराहे पर भीड़ के बीचोंबीच रील बनाई थी. अधनंगे. रील्स वायरल हुई तो पुलिस ने शांति भंग करने की धारा में केस कर दिया. अरेस्ट हुआ. अरेस्ट के बाद बाहर
सलमान के सारे स्टाइल कॉपी करता हैआजम अंसारी पुराना लखनऊ के रहने वाले हैं. वो खुद को सलमान का खान का सबसे बड़ा फैन बताते हैं और उन्हीं की तरह कपड़े, ब्रेसलेट पहन कर इंस्टाग्राम पर रील्स बनाते हैं. आजम अली अंसारी को लगभग 87 हजार से भी ज्यादा इंस्टा यूजर्स फॉलो करते हैं. यूट्यूब पर भी आजम अंसारी के लगभग 3 लाख सब्सक्राइबर्स हैं. आजम सलमान के सारे स्टाइल कॉपी कर उन्हीं के गानों पर वीडियो बनाकर डालते हैं. वॉकिंग स्टाइल से लेकर हेयरस्टाइल सब सलमान खान से इंस्पायर्ड होता है.
इंस्टाग्राम पर उसके कई फोटो और वीडियो देखे जा सकते हैं जिसमें उसने सलमान के गानों पर डांस किया है. गाना भी “कब तक जवानी छुपाओगी रानी” और “ओ ओ जानेजाना” मार्का. लोग गड़गड़ाकर देखते भी हैं. कई लोग आजम के फैन हैं. यहां तक कि लखनऊ में जाकर भी लोग आजम के साथ फोटो भी खिंचवाते हैं.
देखें वीडियो- सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं साउथ के कई डायरेक्टर






















