The Lallantop

श्रीनगर में अलगाववादियों ने फहराए पाकिस्तानी झंडे

आज पाकिस्तान डे है. अलगाववादी संगठन दुख्तरन मिलत ने श्रीनगर में कई जगह लगाए झंडे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
आज पाकिस्तान डे है. उस पार मनाया जा रहा है. लेकिन जइसे देश के हर हिस्से में बवाली पाए जाते हैं. भारत के अभिन्न अंग कश्मीर में भी पाए जाते हैं. श्रीनगर में बुधवार को अलगाववादी संगठन दुख्तरन मिलत ने पाकिस्तानी झंडे फहरा दिए. ये अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी का संगठन है. श्रीनगर में कई जगह पाकिस्तान के झंडे फहराए गए. pakistani flags in sri nagar पाकिस्तानी डे पर दिल्ली में भी पाक हाई कमीशन में प्रोग्राम है. इस प्रोग्राम में अलगाववादी नेतता सैयद अली शाह आ सकते हैं. गिलानी के सपोर्ट्स को भी कार्ड गया है. मोदी सरकार में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह को भी बुलावा भेजा गया है. कश्मीरी पंडितों के लीडर भूषण लाल भी प्रोग्राम में शिरकत करेंगे.

Advertisement
Advertisement