The Lallantop

एक्स-गर्लफ्रेंड की लाश के सामने मनाई नई बीवी के साथ सुहागरात

गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट थी, पर वो किसी और से शादी करना चाहता था.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
दिल्ली के गुड़मंडी इलाके में एक लड़के के घर से दिल्ली यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट की अधजली लाश बरामद हुई. कहा जा रहा है लड़का-लड़की प्रेमी थे. और लड़की प्रेग्नेंट थी. 23 साल के इस लड़के ने लड़की को पहले गला घोंट कर मारा, उसके बाद उसके शरीर को जला कर कमरे में बने शाफ्ट के अंदर छिपा दिया. मरा हुआ शरीर 5 दिन तक छिपा रहा. इस दौरान उसने दूसरी लड़की से शादी भी कर ली. और अपनी पत्नी के साथ दो दिनों तक उसी कमरे में रहा. 21 साल की आरजू चौहान आरोपी नवीन खत्री के घर के पास ही रहा करती थी. नवीन रियल एस्टेट का डीलर था और आरजू दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी. पुलिस का मानना है कि दोनों में अफेयर चल रहा था. लेकिन नवीन के घर वाले शादी के खिलाफ थे. 2 फरवरी को आरजू घर से कॉलेज के लिए निकली, पर वापस नहीं आई. शाम 4 बजे से उसका फोन भी ऑफ हो गया. घर वालों ने आस पास के घरों और रिश्तेदारों से पूछ-ताछ की, पर आरजू कहीं मिली नहीं. आरजू की गुमशुदगी के पीछे नवीन का हाथ हो सकता है, इस पर घर वालों को पहले से ही शक था. शनिवार रात नवीन को पुलिस ने पकड़ा और गुमशुदा लड़की के बारे में पूछताछ की. पूछताछ में नवीन ने हार मान ली और कह डाला कि उसने मर्डर कर लाश को छिपा रखा है. इसके बाद आरजू की लाश को शाफ्ट ने निकाला गया. और नवीन को अरेस्ट कर उसके खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया. आरजू के दोस्तों से पूछताछ के बाद पता चला कि पिछली बार जब दोनों साथ दिखे, नवीन आरजू को मोटरसाइकिल से इंदिरा गांधी एअरपोर्ट के पास के नंगल देवत गांव ले कर गया था. जहां दोनों में बहस भी हुई थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि आरजू नवीन को शादी के लिए फोर्स कर रही थी. जिसकी वजह से दोनों में लड़ाई हुई थी. गुस्से में नवीन ने आरजू को मार डाला, और तुरंत ही उस लड़की से शादी कर ली, जिसे उसके घर वालों ने उसके लिए पसंद किया था. पुलिस को नवीन के घर वालों पर मर्डर में हेल्प करने का शक है. सूत्रों के मुताबिक नवीन का पिता राजकुमार खत्री भी हाल ही में किसी मर्डर के इल्जाम में उम्र कैद की सजा काट रहा था. और नवीन की शादी के चलते परोल पर बाहर आया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement