किंग खान शाहरुख (Shah Rukh Khan) की कमबैक फिल्म पठान (Pathaan) का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्म से जुड़े कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Pathaan Videos Viral On Social Media) हुए हैं. किसी में दर्शक सिनेमाघरों में पैसे उड़ा रहे हैं तो किसी में विकलांग शख्स दोस्त के साथ फिल्म देखने आया है.
स्टूडेंट्स के साथ 'झूमे जो पठान' पर जमकर नाचीं मैडम, 10 लाख लोगों ने देखा VIDEO
गजब का डांस किया है


प्रोफेसर्स के साथ स्टूडेंट्स भी बीट्स मिला रही हैं. ये वायरल डांस वीडियो दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट का है. वीडियो में दिख रहा है कि पहले स्टूडेंट्स गाने की बीट पर डांस कर रही हैं. फिर साड़ी पहने चार टीचर्स आती हैं और गाने पर गजब डांस करती हैं. वीडियो 12 फरवरी को कॉमर्स डिपार्टमेंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसे 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. पहले आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...
वीडियो को देख लोग अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि चारों मैम ने कमाल का डांस किया है. किसी ने कहा कि ऐसे प्रोफेसर्स तो हम भी डिजर्व करते हैं.' किसी ने लिखा कि सबसे अच्छा डांस यलो साड़ी वाली मैम ने किया है.' एक यूजर ने लिखा कि हमारे जमाने में ऐसी टीचर नहीं हुआ करती थीं.' कुल मिलाकर सोशल मीडिया यूजर्स को तो इन मैमों का डांस काफी पसंद आ रहा है. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: बागेश्वर बाबा के भाई ने दलित परिवार को धमकाया, लोगों ने किसे निशाने पर लिया?




















