पिछले कुछ समय से अलग-अलग कंपनियों की फ्लाइट गलत कारणों की वजह से चर्चा में रही हैं. अब ऐसी ही खबर इंडिगो की एक फ्लाइट को लेकर आई है. आरोप है कि फ्लाइ में सवार एक व्यक्ति ने नशे (Drunk Passenger Flight) में महिला क्रू मेंबर से छेड़खानी की. फ्लाइट दुबई से उड़ी थी और अमृतसर आ रही थी. अमृतसर में फ्लाइट लैंड होते ही शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया.
फ्लाइट में एक और नशा कांड, इस बार शख्स ने महिला क्रू मेंबर के साथ ये घटिया हरकत कर दी
पेशाब, उल्टी और पॉटी के बाद अब ये हरकत.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़ीं संवाददाता कमलजीत कौर की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स का नाम राजिंदर सिंह है. वो जालंधर के कोटली गांव का रहने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, सिक्योरिटी मैनेजर की शिकायत पर थाना राजासांसी पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ कार्रवाई की.
शख्स ने की थी फ्लाइट में उलटीइससे पहले, 26 मार्च के दिन गुवाहाटी से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में एक शख्स ने नशे में उलटी कर दी. शख्स ने टॉयलेट के आस-पास मल त्याग भी किया. ट्विटर पर एडवोकेट भास्कर देव कोंवर नाम के एक यूजर ने इस घटना से जुड़ी तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा,
“नशे में एक यात्री ने फ्लाइट के गलियारे में उल्टी कर दी. शौचालय के चारों ओर शौच की. फ्लाइट की लीडिंग लेडी श्वेता ने पूरी गंदगी को साफ किया. प्लाइट में सभी महिला कर्मचारियों ने इस स्थिति को बड़े ही अच्छे ढंग से संभाला. महिला शक्ति को सलाम.”
भास्कर देव ने जो तस्वीर शेयर की, उसमें एक फ्लाइट क्रू मेंबर ग्लव्स और मास्क पहने गंदगी को साफ करते हुए दिख रही है.
फ्लाइट में पेशाब करने का मामलाइससे पहले, एयर इंडिया की फ्लाइट में एक व्यक्ति ने एक बूढ़ी महिला पर पेशाब कर दिया था. एयर इंडिया के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला 26 नवंबर, 2022 का था. महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. दोपहर के खाने के बाद बत्ती बंद हुई. आरोपी व्यक्ति उनकी सीट पर आया और उनके ऊपर पेशाब कर दिया. बताया जाता है कि पेशाब करने के काफी देर बाद भी वो व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहा. घटना के बाद उसे आस-पास के लोगों ने पकड़कर हटाया.
इस मामले में आरोपी शख्स शेखर मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था. एयर इंडिया ने आरोपी पर प्रतिबंध लगा दिया था.
वीडियो: करोड़ों का बंगला, गाड़ियां, 30 लाख की TV...30 हजार सैलरी वाली MP इंजीनियर के यहां क्या-क्या मिला?















.webp?width=120)





