The Lallantop

बच्चों के लिए टॉफी-बिस्किट और बड़ों के लिए भगवान, इस ऑटोवाले जैसा इंतजाम न देखा होगा!

ऑटो में कई सारी चीजें रखते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो- उत्तम कश्यप (ट्विटर)

भारत की सड़कों पर कई अनोखी चीजें देखने को मिल जाती हैं. इन्हीं में से एक ऑटोवाले हैं. उनकी ड्राइविंग के तो कई वायरल वीडियोज (Viral Auto Videos) आपने देखे होंगे. आज बात ऑटो को रखने के तरीके की. कई ऑटोवाले अपने ऑटो को किसी कार (Auto Viral Photo) जैसे सजा कर रखते हैं. इससे जुड़ी कई खबरें और तस्वीरें सामने आई हैं. ऐसी ही एक तस्वीर ट्विटर पर वायरल हो रही है. फोटो बेंगलुरु की बताई जा रही है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल फोटो एक ऑटो और उसके ड्राइवर की है. इस फोटो में दिख रहा है कि ऑटोवाले ने ऑटो में कई चीजें रखी हुई हैं. इनमें बिस्किट, कैंडीज, सैनेटाइजर, क्यू आर कोड, फर्स्ट एड किट समेत कई चीजें शामिल हैं. इन सबके अलावा वे अपने ऑटो में हनुमान चालीसा भी रखते हैं. फोटो उत्तम कश्यप नाम के यूजर ने शेयर की हैं. उत्तम का ये पोस्ट काफी शेयर किया जा रहा है. पोस्ट ट्विटर के अलावा इंस्टा और फेसबुक पर भी वायरल है. देखें वायरल पोस्ट...

Advertisement

फोटो शेयर करते हुए साथ में उत्तम ने लिखा कि बेंगलुरु के इस ऑटोवाले से मिलिए. इनका नाम राजेश है. राजेश अपने ऑटो में अपने यात्रियों के लिए पानी की बोतल, चॉकलेट, बैंडेज, बिस्किट रखते हैं. उन्होंने मुझे बताया कि ग्राहक ही उनके लिए सब कुछ है. राजेश बधाई के पात्र हैं. उन्होंने मेरा दिन बना दिया.'  पोस्ट काफी रीशेयर किया जा रहा है. लोगों ने राजेश की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि अविश्वसनीय! ऑटो को छोड़ भी दिया जाए तो बड़ी-बड़ी कैब कंपनियां अधिक पैसा लेने के बाद भी इस तरह की सुविधाएं नहीं रखती हैं. ये ऑटोवाला बाकियों के लिए वाकई में एक प्रेरणा है.' देखें ट्वीट… 

फोटो वायरल है और लोग तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

देखें वीडियो- फूल बेचने वाली लड़की की असलियत ये निकली!

Advertisement