कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें एक लड़की ने बताया था कि वो कनाडा में पढ़ाई करती हैं. उससे पूछा गया कि वो कनाडा क्यों आई है? इस पर उसने जवाब दिया,
भारत छोड़कर कनाडा में पढ़ाई का सपना बताकर हुई थीं ट्रोल, अब बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर आ गया
कनाडा में बायोटेक की पढ़ाई कर रहीं एकता का वीडियो वायरल हुआ था.


"मेरा नाम एकता है. मेरा हमेशा का सपना था कि मैं कनाडा आ सकूं. अपने देश को छोड़कर बाहर जा सकूं."
इस पर वीडियो बनाने वाले ने उससे पूछा कि वो कहां से है? तो एकता ने बताया कि वो भारत से है. एकता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल छिड़ गया. लोगों ने उन्हें इस बात के लिए बहुत ट्रोल किया.
एकता ने इस ही वीडियो में ये भी बताया कि वो कनाडा में बायोटेक पढ़ रही है. और बिज़नेस फील्ड में नौकरी करना चाहती है. एकता ने कनाडा के बारे में कहा था कि उन्हें वहां की खूबसूरती, सूर्योदय और सूर्यास्त बहुत पसंद है. लेकिन लोगों को एकता की बात पसंद नहीं आई. उसके इसी बात पर ट्रोल किया जाने लगा. लोगों ने उसकी च्वाइस को भारत के खिलाफ मान लिया. हालांकि कुछ लोगों ने उसके सपने की तारीफ भी की.
ट्रूकॉलर से मिला नौकरी का ऑफरलेकिन कहते हैं न कि ‘जो होता है अच्छे के लिए होता है.’ एकता की यही ट्रोलिंग उनके लिए जॉब ऑफर लेकर आई है. न उनकी ट्रोलिंग होती और न वीडियो वायरल होता. शायद, ट्रूकॉलर (Truecaller) के CEO को उसके बारे में पता भी नहीं चलता. ट्रूकॉलर के CEO और को-फाउंडर एलन ममेडी ने एकता का वीडियो देखा. उन्होंने न सिर्फ एकता को सपोर्ट किया बल्कि उसे अपनी कंपनी में नौकरी भी ऑफर कर दी.
एलन ममेडी ने ट्विटर पर एकता का वीडियो शेयर किया. साथ ही उन्होंने लिखा,
"लोग एकता का मज़ाक बना कर उन्हें ठीक तरह से समझ नहीं पाए हैं. ये ठीक नहीं है. आप मज़ाक उड़ाने वाले इन मूर्खों की बात मत सुनो एकता. मुझे लगता है कि आप सही हैं और अपने सपने को जी रही हैं."
एलन ने आगे लिखा,
"जब आपकी पढ़ाई पूरी हो जाए, तो ट्रूकॉलर के दुनियाभर के किसी भी कार्यालय में आपका काम करने के लिए स्वागत है."
अब एलन के इस ट्वीट पर भी घमासान हो गया है. कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. तो वहीं कुछ लोग उनके विरोध में लिख रहे हैं. आप इसके बारे में क्या सोचते हैं, हमें कॉमेंट करके बताएं.
वीडियो: हाथापाई, गालीगलौज, फिर पुलिसवाले ने बंदूक तान दी, वायरल वीडियो दंग कर देगा

















