इसका रीजन पता नहीं चला है कि एक्टर-पॉलिटीशियन हेमा मालिनी का मूड रातभर में कैसे फिर गया. हेमा मंगलवार को सारी कंट्रोवर्सी से बचकर निकल ली थीं. पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में बस इतना ही बोली थीं, 'मैं कलाकारों की इज्जत करती हूं. पर भारतीय जवानों के बलिदान को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है. एक कलाकार के रूप में मैं उनके काम का सम्मान करती हूं, पर मैं ये नहीं कह सकती कि उन्हें देश में रहना चाहिए या देश छोड़ देना चाहिए.' हेमा केंट RO के प्रचार वाले एक प्रोग्राम में थीं. हिंदुस्तान टाइम्स के हिसाब से हेमा ने पाकिस्तानी कलाकारों की तारीफ करते हुए ये भी कहा था कि आर्टिस्ट, आर्टिस्ट होते हैं. चाहे वो पाकिस्तान हो या इंडिया. पर ये दुर्भाग्य की बात है कि वो पाकिस्तान से हैं. मैं जरूर कहूंगी कि वो अच्छे आर्टिस्ट हैं. उन्होंने भारत में भी बहुत अच्छी परफॉर्मेंस दी है.पर आज सवेरे जो दूसरा ट्वीट हेमा ने ठोंका है, उसमें लिखा है, हमारी आर्मी ने सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए बहुत अच्छा काम किया है. और सारा देश इसमें उनके साथ है. ऐसे एक्शन का प्रूफ क्यों मांगा जा रहा है? मैंने किसी देश को ऐसा करते नहीं सुना है.
वैसे बता दें कि द इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने एक रिजॉल्यूशन पास करके पाकिस्तानी कलाकारों के इंडिया में काम करने पर रोक लगा दी थी. ये फैसला उड़ी में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 19 जवानों की मौत हो गई थी. और इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच में टेंशन का माहौल बना हुआ है. ये भी पढ़ें -










