वॉइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की बहस के बाद, दोनों ने इसे लेकर फिर रिएक्शन दिया है. डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ज़ेलेंस्की के लिए कहा है कि जब वो शांति के लिए तैयार होंगे, तब वो वापस आ सकते हैं. वहीं, वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा है, 'हमारा मकसद अपनी दोस्ती को न खोना है.'
दोस्ती बनी रहे... लड़ाई-झगड़े के बाद बोले जेलेंस्की, ट्रंप ने कहा- मुझे तो बस...
Donald Trump Volodymyr Zelenskyy reactions: वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया कि उन्हें विश्वास है कि उनके रिश्ते को बचाया जा सकता है. वहीं, डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब ज़ेलेंस्की शांति के लिए तैयार होंगे. तब वापस जा सकते हैं.
.webp?width=360)

राष्ट्रपति डॉनल्ड ने इसे लेकर बाद में प्रतिक्रिया दी. उनके ख़ुद के सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल के उनके अकाउंट से लिखा गया,
वॉइट हाउस में हमारी बहुत सार्थक बैठक हुई. बहुत कुछ ऐसा सीखा गया, जो बिना इस तरह की आग और दबाव की बातचीत से कभी नहीं समझा जा सकता था. ये आश्चर्यजनक है कि भावनाओं के माध्यम से क्या सामने आता है. मैंने निर्धारित किया है कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं, अगर अमेरिका इसमें शामिल है. क्योंकि उन्हें लगता है कि हमारी भागीदारी उन्हें वार्ता में बड़ा फ़ायदा देती है.
आगे लिखा गया,
मुझे फ़ायदा नहीं चाहिए, मुझे शांति चाहिए. उन्होंने प्रिय ओवल ऑफ़िस में अमेरिका का अपमान किया. जब वो शांति के लिए तैयार होंगे, तब वो वापस आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें - ट्रंप-जेलेंस्की बवाल पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने 'असली बात' खोलकर रख दी
वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की भी इस घटना के बाद प्रतिक्रिया आई. उन्होंने फ़ॉक्स न्यूज़ को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वास है कि उनके रिश्ते को बचाया जा सकता है. ज़ेलेंस्की का कहना था,
बिल्कुल रिश्ता बचाया जा सकता है. क्योंकि ये दो राष्ट्रपतियों से कहीं अधिक के संबंध हैं. ये ऐतिहासिक संबंध हैं. हमारे लोगों के बीच मजबूत संबंध हैं और इसीलिए मैं हमेशा अपने लोगों की तरफ़ से आपके लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं. आपके लोगों ने हमारे लोगों को बचाने में मदद की.
ज़ेलेंस्की से जब इस तीखी नोकझोंक के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उन लोगों ने ‘कुछ बुरा’ किया है. लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि ये नोकझोंक ‘दोनों पक्षों के लिए बुरी थी.’ ज़ेलेंस्की ने आगे बताया,
मैं बस ईमानदार रहना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि हमारे पार्टनर्स स्थिति को सही ढंग से समझें. मैं सब कुछ सही ढंग से समझना चाहता हूं. हमारा मकसद अपनी दोस्ती को न खोना है.
बता दें, वॉइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की बहस हो गई. ‘मिनरल डील’ पर बात करने के लिए ज़ेलेंस्की अमेरिका पहुंचे थे.
वीडियो: दुनियादारी: डॉनल्ड ट्रंप क्यों बेच रहे अमेरिका की नागरिकता? ग्रीन कार्ड से कितना अलग है अमेरिकन गोल्ड कार्ड?













.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)



