The Lallantop

अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर, राष्ट्रपति बनते ही सामने आए डॉनल्ड ट्रंप के इरादे

Donald Trump Inauguration: राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप फिर बड़े बदलावों के लिए तैयार हैं. वॉइट हाउस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी घोषित करेंगे. इसके अलावा वे कई एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर साइन करेंगे. वे सरकार और देश की नीतियों में बड़े बदलाव की शुरुआत करेंगे.

Advertisement
post-main-image
राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप फिर बड़े बदलावों के लिए तैयार हैं. (तस्वीर-आजतक)

डॉनल्ड ट्रंप ने रविवार, 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. भारतीय समय के अनुसार उन्होंने रात 10.30 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ ली है. अमेरिका में कड़ाके की ठंड की वजह से कैपिटल हिल के अंदर शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया. इस बीच वाइट हाउस के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद डॉनल्ड ट्रंप कुछ प्रमुख घोषणाएं कर सकते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक बतौर राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप फिर बड़े बदलावों के लिए तैयार हैं. वाइट हाउस के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप बॉर्डर पर नेशनल इमरजेंसी घोषित करेंगे. इसके अलावा वे कई एग्जीक्यूटिव ऑर्डर्स पर साइन करेंगे. वे सरकार और देश की नीतियों में बड़े बदलाव की शुरुआत करेंगे.

क्या-क्या है ट्रंप के एजेंडे में?

सरकारी कामकाज में सुधार: डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी की स्थापना होगी.

Advertisement

DEI प्रोग्राम का अंत: संघीय सरकार के डायवर्सिटी, इक्विटी और इन्क्लूजन प्रोग्राम पर लगाम.

बॉर्डर से जुड़े बड़े फैसले: सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की जाएगी.

अवैध इमिग्रेशन पर रोक: असाइलम खत्म और बॉर्डर पर अवैध इमिग्रेशन पूरी तरह बंद.

Advertisement

बर्थराइट सिटिजनशिप खत्म: अब अमेरिका में जन्म लेना नागरिकता की गारंटी नहीं होगी.

रिमेन इन मैक्सिको पॉलिसी वापस: बॉर्डर वॉल का काम दोबारा शुरू.

शरणार्थी पुनर्वास पर रोक: अगले 4 महीने तक कोई भी नया रिफ्यूजी रिसेटलमेंट नहीं.

डैथ पेनल्टी की वापसी: पब्लिक सेफ्टी के लिए फांसी की सजा फिर लागू. जघन्य अपराध करने वालों के लिए मौत की सजा. सरकारी अधिकारियों की हत्या करने वालों और अमेरिकी नागरिकों की हत्याएं करने वाले अवैध शरणार्थियों के लिए मौत की सजा होगी.

इलेक्ट्रिक व्हीकल पर ब्रेक: EV मैनडेट का अंत. यानी अब से इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्यता समाप्त कर दी जाएगी.  

अंतरराष्ट्रीय सख्ती: ट्रंप आपराधिक कार्टेल्स को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करेंगे. इस फैसले के तहत इन कार्टेल्स पर सख्त कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं.

इसके अलावा,

ऑयल प्राइस का कोई टारगेट नहीं.

पेरिस क्लाइमेड समझौते से बाहर निकलेगा अमेरिका.

अंतरराष्ट्रीय व्यापार और विदेश नीति में ‘पहले अमेरिका’ वाली नीति होगी.

केवल दो बायोलॉजिकल जेंडर्स होंगे- पुरुष और स्त्री.

शपथ ग्रहण समारोह में बोले राष्ट्रपति

ट्रंप ने शपथ लेने के बाद अपने पहले भाषण में अमेरिका के लिए अपना नजरिया बताया. उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुता पुनः प्राप्त की जाएगी. सुरक्षा बहाल की जाएगी. न्याय का पैमाना फिर से संतुलित किया जाएगा. ट्रंप ने आगे कहा कि सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना होगी जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो. उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका का न्याय विभाग जिस तरह लोगों को गलत तरीके से निशाना बना रहा था, अब वैसा नहीं होगा.

वीडियो: डॉनल्ड ट्रंप को सजा सुनाई गई, इसके बावजूद जेल नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

Advertisement