'जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय' यानी कि जिसकी रक्षा स्वयं ईश्वर करते हैं. उनका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है.' इससे जुड़े कई वीडियो और खबरें सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral News) होती रहती हैं. कई ऐसी खबरें वायरल हुई हैं जिसमें किसी शख्स के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर जाती है लेकिन उसे कुछ नहीं होता. बीते साल हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें बिहार के एक शख्स ने ट्रेन के इंजन के नीचे बैठकर 200 किलोमीटर का सफर किया था और उसे खरोंच भी नहीं आई थी. अगर आपने वो खबर मिस कर दी है तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसा ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस बार कोई इंसान नहीं बल्कि एक कुत्ता (Dog Saved Miraculously After Passing By A Train) मौत को छूकर वापस आया है.
कुत्ते से ऊपर से गुजरी पूरी मालगाड़ी, फिर भी जिंदा बच गया, वायरल वीडियो देख हर कोई सन्न!
एक खरोंच तक नहीं आई


सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें ट्रैक पर एक मालगाड़ी तेजी से जा रही है. मालगाड़ी के नीचे एक छोटा कुत्ता आ जाता है. लोग सोच रहे थे कि अब कुत्ता नहीं बचेगा लेकिन कुत्ते के भविष्य में तो कुछ और ही लिखा था. इस कुत्ते के ऊपर से पूरी की पूरी मालगाड़ी निकल गई लेकिन कुत्ते को कुछ नहीं हुआ. जब कुत्ते के ऊपर से मालगाड़ी निकल रही थी, तब कुत्ता शांति से बिना हिले-डुले बैठा रहा. कुत्ते की इसी सूझबूझ से उसे नई जिंदगी मिल गई. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
जैसे ही मालगाड़ी पूरी गुजरी, कुत्ता उठा और वहां से निकल गया. पास में खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यहां से ये वायरल हो गया है. लोगों को कुत्ते की किस्मत पर आश्चर्य हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि सब कुछ पहले से तय है.' किसी ने लिखा कि जो तय है, वो होकर रहेगा. बस अपना वर्तमान खुशी से बिताओ.' हालांकि वीडियो कब और कहां का है? इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वीडियो पुराना भी हो सकता है. लोगों ने इस वीडियो पर तरह-तरह के कॉमेंट किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
सोशल लिस्ट: RRR के 'नाटु-नाटु' को मिला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, आलिया भट्ट हुईं ट्रोल



















