The Lallantop

क्या आप इस कत्ल को 'सेकुलर मर्डर' कहेंगे?

एक मुसलमान ने एक हिंदू के साथ मिलकर एक मुसलमान औरत को मारा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
यूपी के हापुड़ में एक लड़के ने अपने दोस्त के साथ मिल कर अपनी बहन के प्रेमी को मार डाला. उसके बाद उसकी लाश को सीमेंट के खंबे से बांध तालाब में फेंक दिया. लड़की का प्रेमी 12वीं क्लास का स्टूडेंट था. उम्र थी 20 साल. अचानक एक दिन गायब हो गया. जब घरवालों को वो खोजने पर नहीं मिला, उन्होंने पुलिस में शिकायत लिखवाई. उन्हें डर था कि उनका बेटा कहीं मर तो नहीं गया. जांच हुई. डर सच निकला. पता चला कि लड़के को उसके पड़ोसी ने मारा था. क्योंकि पड़ोसी की बहन के साथ मरने वाले लड़के का अफेयर था. बचपन में एक गाना सुना करते थे. 'मुक़ाबला-मुक़ाबला'. उसकी कुछ पंक्तियां याद आईं जो पिके मिश्रा ने लिखी थीं.
बंदूर को तान कर गोली चलाने से प्यार कभी मरता है क्या मछली पकड़ने का जाल बिछाने से अंबर के तारे फंसते क्या
आप ये खबर पढ़ कर शायद बुरा महसूस करें. मरने वाले के लिए. उसके मां-बाप के लिए. उस लड़की के लिए जो लड़के से प्यार करती थी. लेकिन जब बीते दिनों आपने डॉक्टर पंकज नारंग के पीट-पीट कर मारे जाने की खबर सुनी थी, तो आपने बुरा महसूस करने के बजाय उसमें हिंदू और मुसलमान को खोजना शुरू कर दिया था. कुछ बड़े काबिल लोगों ने लिखा दिल्ली के एक हिंदू डॉक्टर को मुसलामानों के एक ग्रुप ने पीट-पीट कर मार डाला. जैसे अखलाक को हिंदुओं ने पीट-पीट कर मार डाला था. अब हम खबर पर वापस आते हैं और आपको नाम बताते हैं. मरने वाले का नाम था मुनीफ. जिसने उसे मारा उसका नाम था नदीम. नदीम ने मुनीफ का खून अपने दोस्त अंकित के साथ किया था. मतलब एक मुसलमान ने एक हिंदू के साथ मिल कर, एक मुसलमान को मारा. इस खबर को सोशल मीडिया पर लगाते वक़्त आप क्या एंगल देंगे? यही प्रेमी अगर हिंदू होता. और उसको मारने वाले दोनों लोग मुसलमान होते. तो बड़ी आसानी से आपने कह दिया होता कि कत्ल धर्म के लिए किया गया है. है न? हमारे देश के सारे बड़े धार्मिक दंगे ऐसे ही तो शुरू होते हैं.
खबर में जो सच है वो ये है कि लड़की अगर पड़ोसी से इश्क करे, तो उसका भाई सहन नहीं करेगा. लड़की के फैसले उसका भाई लेगा. और जरूरत पड़ने पर उसके प्रेमी का खून भी करेगा. सच है इश्क करने की छूट न होना. और अपनी 'मर्यादा' के लिए किसी को बेरहमी से मार डालना. लेकिन आप मरने और मारने वालों के नाम सुनते ही उसमें धर्म खोजने लगेंगे.
तो क्या आप इस कत्ल को 'सेकुलर मर्डर' कहेंगे?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement