कुछ यूज़र्स ने 'महाभारत' सीरियल की एक फोटो शेयर की. एक यूज़र ने इसे पोस्ट करते हुए साथ में लिखा कि -
"ओह भाई, मारो मुझे मारो. भीष्म पितामह एयर कूलर यूज़ कर रहे हैं."
आप सोच रहे होंगे कि क्या बी.आर.चोपड़ा से इतनी बड़ी भूल हो गई? क्या वे एक्टर्स के लिए लगा हुआ कूलर शूटिंग के समय हटवाना भूल गए? जी नहीं. जब हम सीरियल देखते हैं, तो कुछ और ही पता चलता है. जिसे कूलर कहा जा रहा है, वह दरअसल दरबार के एक पिलर का डिज़ाइन है. आप इसे महाभारत के 46वें एपिसोड में देख सकते हैं.

चौसर के खेल के दौरान 'भीष्म पितामह' व्याकुल बैठे हैं
'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' बच्चों की चीज़ है
एक यूज़र ने इंग्लिश टीवी सीरीज़ 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' की फोटो शेयर की. जिसमें 'नेड स्टार्क' कांटों के सिंहासन पर बैठा है. यही तो सीरीज़ का नाम भी है. मामला मज़ेदार बना साथ में 'भीष्म पितामह' की फोटो लगा देने से. जिसमें वे बाणों की शय्या पर लेटे हुए हैं. ट्विटर यूज़र ने 'नेड स्टार्क' की तुलना बच्चों से की है. और 'भीष्म पितामह' को लेजेंड कहा है.
"दोनों शो में बहुत कुछ एक जैसा है. सिंहासन के लिए लड़ाई, और असली वारिस को वनवास."
अगर आपको याद हो तो 'बाहुबली' फिल्म की कहानी को आलोचकों ने 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' की कॉपी बताया था. फिल्म के फैंस ने धमाकेदार जवाब दिया था. 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' को ही कॉपी बता दिया था. यह कहकर कि इस तरह की कहानी तो इंडिया में हज़ारों साल पहले लिखी जा चुकी है. यानि 'महाभारत'. माना कि बॉलीवुड वाले हॉलीवुड से काफी कुछ कॉपी करते रहते हैं, लेकिन कई बार इसका विपरीत भी तो संभव है. पोस्ट करने वाली यूज़र सोनी की ऑब्ज़र्वेशन यह सोचने पर मजबूर करती हैं. उन्होंने कमेंट्स में लिखा कि -
"'जॉन स्नो' और 'करण' बड़े कुल के नाजायज़ बच्चे हैं. 'ज्योफ़्रे' एक बिगड़ा हुआ लड़का है 'दुर्योधन' की तरह. 'लिटल फिंगर' तो बिल्कुल 'शकुनि' के जैसा है."
अगर आपने 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स' नहीं देखा है, तो आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
वीडियो देखें - सोनाक्षी सिन्हा पर तंज करने वाले मामले में शत्रुघ्न सिन्हा को सुनकर मुकेश खन्ना ने हाथ जोड़ दिए














