The Lallantop

इंडिगो मुक्का कांड के बाद DGCA की नई गाइडलाइंस आ गईं, एयरलाइंस वाले इन्हें मान लें तो ऐसी घटना ही न हो

कोहरे और धुंध की वजह से कई फ्लाइट्स लेट हो रही थीं. लेकिन यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी जा रही थी. इससे तंग आकर एक फ्लाइट में यात्री ने पायलट को मुक्का मार दिया. अब नई गाइडलाइंस आ गईं.

Advertisement
post-main-image
DGCA ने कहा कि इसके लिए उचित समय पहले कार्रवाई करनी होगी. जिससे कि हवाई अड्डे और यात्रियों को असुविधा ना हो. (फोटो- ट्विटर)

देरी के कारण इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने पायलट को मुक्का मार दिया (Indigo Flight). घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसके बाद अब DGCA ने खराब मौसम के कारण कैंसिल हो रही फ्लाइट्स से जुड़ी नई गाइडलाइन्स जारी की हैं (DGCA issues new SOP). DGCA का कहना है कि फ्लाइट के बारे में जानकारी SMS, व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए दी जानी चाहिए. सभी एयरलाइन कंपनियों को तत्काल इनका पालन करने को कहा गया है.

Advertisement

DGCA ने अपनी गाइडलाइंस में एयरलाइंस से उड़ान में देरी के संबंध में सटीक वास्तविक समय की जानकारी देने को कहा है. इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक DGCA ने कहा है कि एयरलाइंस हवाई अड्डों पर कोहरे से जुड़े व्यवधानों के बीच यात्रियों के साथ उचित रूप से संवाद करें, और कर्मचारी यात्रियों से संवेदनशील तरीके से पेश आएं.

Advertisement

नए SOP जारी करते हुए DGCA ने कहा कि एयरलाइन कंपनी मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्लाइट्स को समय से पहले रद्द कर सकती हैं. कोहरे के कारण 3 घंटे से अधिक की देरी होने पर एयरलाइंस प्लाइट्स को रद्द कर सकती हैं. लेकिन यात्रियों को गंभीरता के साथ सही वजह बताने की बात भी कही गई है. इससे भीड़भाड़ को कम किया जा सकेगा. DGCA ने कहा कि इसके लिए उचित समय पहले कार्रवाई करनी होगी. जिससे कि हवाई अड्डे और यात्रियों को असुविधा ना हो.

DGCA की नई गाइडलाइंस नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान के बाद आई हैं. सिंधिया ने कहा था कि कोहरे के कारण आ रहे व्यवधानों को कम करने के लिए सभी कर्मचारी अथक सहयोग कर रहे हैं.

(ये भी पढ़ें: इंडिगो की फ्लाइट हुई लेट, नाराज शख्स ने पायलट को मुक्का जड़ दिया, वीडियो वायरल)

Advertisement
यात्री ने पायलट को मारा मुक्का

इंडिया टुडे से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहरे और धुंध की वजह से कई फ्लाइट्स लेट हो रही थीं. लेकिन यात्रियों को सही जानकारी नहीं दी जा रही थी. इससे तंग आकर एक फ्लाइट में यात्री ने पायलट को मुक्का मार दिया. IGI एयरपोर्ट पुलिस को इस मामले की शिकायत मिली.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि पायलट यात्रियों को कुछ जानकारी देने की कोशिश कर रहा था. तभी कई लोग पायलट की बातों को रोकने लगते हैं. एक व्यक्ति की आवाज़ आती है कि आप झूठ बोल रहे हैं. इतने में एक पीले रंग की हूडी पहने व्यक्ति दौड़ते हुए पायलट की ओर बढ़ता है और उसको एक मुक्का मार देता है. एक दूसरा व्यक्ति आकर हमला करने वाले को पकड़ता है. सामने की तरफ पायलट और मुक्का मारने वाले के बीच एक फ्लाइट अटेंडेंट आ जाती हैं. बीच-बचाव किया जाता है. फ्लाइट अटेंडेंट रुआंसी आवाज में चिल्लाती है- आपने अच्छा नहीं किया. आप ऐसा नहीं कर सकते. मामले में दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है. आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है.

वीडियो: इंडिगो की फ्लाइट हुई लेट, नाराज शख्स ने पायलट को मुक्का जड़ दिया, वीडियो वायरल

Advertisement