The Lallantop

कौन सा ATM पैसा उगल रहा है, पता करने का सिंपल तरीका

नया टूल आया है मार्केट में. आज़मा लक आज़मा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सौ कै नोट मांगै कामवाली लाज हमारी रखियो बलिहारी जाएं सजन हम केकरे दुआरे सारा लफड़ा खतम हुइ जाए कौने ATMवा पे जाएं संवरिया पइसा निकासी तनिक हुइ जाए ATM से निकले ताज़े नोट हमेशा प्रसन्नता से भर देते थे. लेकिन इन दिनों इस दुर्लभ दृश्य ने 'हैपी हॉर्मोन्स' को चमत्कारिक स्तर पर पहुंचा दिया है. नोटबंदी के बाद बहुत सारे ATM बेकार पड़े हैं. जो काम कर रहे हैं, उनके सामने लंबी कतारें हैं. और कहीं अगर छोटी कतार होती भी है तो ये खबर आग की तरह फैलती है और मिनटों में वहां भी लंबी कतार लग जाती है. ये पता करना मुश्किल हो गया है कि किस ATM से पैसा निकल रहा है और किससे नहीं. तो एक टूल है. अगर ATM से निकले नोटों का दर्शन किए अरसा हो गया है तो ये टूल आपकी मदद करेगा. एक कंपनी है CMS इनफो सिस्टम्स. ये उन कंपनियों में से एक है जो भारत में ATM वगैरह मैनेज करती हैं. उन्होंने एक टूल बनाया है जो उन ATMs की जानकारी देता है, जिनसे कैश निकल रहा है. यूज करना बहुत ही सिंपल है. 1. इस लिंक पर जाएं: atmfinder.cms.com/atmfinder/ATMStatus.aspx 2. अपना प्रदेश सेलेक्ट करें. 3. अपना शहर सेलेक्ट करें. CMS ATM कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम ज्यादा से ज्यादा ATM तक कैश पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. लेकिन लोगों को आसानी हो, इसके लिए हमने एक छोटा कदम और उठाया है. हमने CMS ATM फाइंडर बनाया है. ये उन सब ATM की जानकारी देता है जिन्हें हम मैनेज करते हैं और जिनसे फिलहाल कैश निकल रहा है. बस ये ध्यान रखिएगा कि ये टूल सिर्फ उन्हीं ATMs की जानकारी देता है जिनकी जिम्मेदारी 'CMS इनफो सिस्टम्स' के पास है. इसलिए हर बैंक के ATM यहां नहीं दिखेंगे. सबकी मुश्किलें आसान न हों, पर कुछ की हो सकती हैं. ICCI, SBI, Axix, HDFC, BOB जैसे बड़े बैंकों के ATM दिख रहे हैं. ट्राई कर लो आप भी. अपने शहर का. आज़मा लक आज़मा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement