The Lallantop

ATM की लाइन में सुअर का बच्चा!

अले देखो! ATM की लाइन में ये कौन गोलू-पोलू लगा है!

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हैदराबाद में एक ATM की कतार की तस्वीर खूब शेयर हो रही है. इसलिए क्योंकि उस लाइन में एक सुअर का छोटू सा बच्चा भी था. बड़े लोग पालतू जानवरों को कई बार बाजार ले जाते हैं. घुमाने-वुमाने, शॉपिंग कराने. लेकिन अब मालिक ATM जा रहा है तो प्यारे जानवरों को भी लेकर जा रहा है. क्या पता इस वाले पिगी का दूसरा भाई घर पर हो और उनके पास खाने के लिए रोस्टेड बीफ खत्म हो गया हो. अरे इम्पॉर्टेंट बात! ये पिगी अपने आप थोड़े ना लाइन में लगा था. वो किसी की गोद में था. किसी की भी क्या! तेलुगु एक्टर-फिल्ममेकर रवि बाबू की गोद में था, जो ATM कतार में खड़े थे. और ये कोई आम सुअर का बेबी नहीं था. ये वो वाला था, जो रवि बाबू की अगली फिल्म 'अधुगो' में बड़ा रोल निभा रहा है. रवि बाबू ने बताया, 'आज कल मैं जहां भी जाता हूं, इसे साथ ले जाता हूं. उसे मैं घर पर नहीं छोड़ सकता क्योंकि वहां कोई इसकी देखभाल करने वाला नहीं है. मुझे बैंक से कैश निकालना था, तो इसे भी साथ ले आया. हालांकि लोग मुझे देखकर थोड़े चौंक गए थे, लेकिन किसी ने ज्यादा कुछ कहा नहीं.' https://www.youtube.com/watch?v=Lqxf1s0Nlg4

Advertisement
Advertisement