दिल्ली में श्रद्धा वालकर (Shraddha Walker) को इंसाफ दिलाने की मांग के साथ 29 नवंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में स्टेज पर बोल रही एक महिला अचानक चप्पल निकालकर एक व्यक्ति को पीटने लगी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला पहले माइक पर बोलती नजर आ रही है. बीच में अचानक अपने पैर से चप्पल निकालकर बगल में खड़े व्यक्ति को पीटने लगती है.
श्रद्धा को इंसाफ दिलाने के लिए बुलाई महापंचायत, मंच पर शख्स को चप्पल से क्यों पीटने लगी महिला?
वीडियो वायरल हो गया है. मामला दिल्ली का है.


इंडिया टुडे से जुड़ीं तेजश्री पुरंदरे की रिपोर्ट के मुताबिक, छतरपुर इलाके में आयोजित इस कार्यक्रम का नाम 'बेटी बचाओ महापंचायत' था. महिला मंच पर कहती है, "मुझे थाने में धक्के खाते हुए 5 दिन हो गए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है..." इतना बोलते ही चप्पल निकालकर पास में खड़े शख्स को मारने लगती है. दरअसल, महिला की बेटी ने मंच पर खड़े शख्स (पिटने वाले) के बेटे के साथ कथित रूप से शादी कर ली है. इसलिए वो लड़के के परिवार से नाराज है. दोनों परिवार दिल्ली के ही हैं. घटना के बाद पुलिस उस महिला को हिरासत में लेकर थाने चली गई.
चप्पल मारने की बात पर महिला कहती है कि जब उसकी "बेइज्जती" हो चुकी है, तो वो उन्हें क्यों छोड़े. महिला ने बताया,
‘दो बालिगों ने शादी की, अलग कैसे कर दें'“मैं लड़के की मां को बोल रही हूं कि मुझे मेरी लड़की से एक बार मिला दो. लेकिन वो धमकी देती रही है कि उसे परेशान ना करूं. मुझे नहीं पता कि उन्होंने शादी की है या नहीं.”
जिस व्यक्ति को चप्पल से पीटा गया, उनका नाम सत्य प्रकाश है. सत्य प्रकाश ने इसे 'घरेलू मामला' बताया और कहा कि उनके बेटे और उनकी (चप्पल मारने वाली महिला) बेटी ने अपने मन से 22 नवंबर को आर्य समाज मंदिर में शादी की. दोनों बालिग हैं. उन्होंने कहा कि अगर दो बालिग लोग अपनी पंसद से शादी कर चुके हैं, तो हम उन्हें अलग कैसे कर सकते हैं.
उन्होंने इंडिया टुडे को बताया,
“मैं किसी काम से बाहर गया हुआ था. 23 नवंबर को जब दिल्ली आया तो लड़की के पिता ने फोन कर मुझे बुलाया. हम दोनों के बीच बात हुई कि लड़का-लड़की को समझाएंगे और जहां वे रहना चाहेंगे, हम मान जाएंगे.”
सत्य प्रकाश ने कहा कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्यार था. मामला कुछ भी नहीं है. महिला समाज का ध्यान अपने ऊपर खींचना चाहती थी. लड़का-लड़की ने शादी की, तो उन्हें स्वीकार करना चाहिए. महरौली थाने में लड़की के परिवारवालों ने केस भी दर्ज करवाया है. सत्य प्रकाश ने कहा कि कल (28 नवंबर) उनके बेटे ने थाने में बयान भी दिया था.
वीडियो: श्रद्धा हत्याकांड के बाद अब पति के 10 टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर ठिकाने लगाया!












.webp?width=275)
.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



