अर्धकुंभ में 'रक्त स्नान' की साजिश फुस्स, 4 आतंकी अरेस्ट
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन चलाकर हरिद्वार से आतंकियों को पकड़ा.
Advertisement

क्रेडिट: Reuters. 2007 के इलाहाबाद अर्ध कुंभ की तस्वीर.
ये मान लो कि बड़ा टेरर अटैक रोक लिया गया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार देर रात हरिद्वार के करीब रुड़की से चार आतंकियों को अरेस्ट किया है. अखलाक समेत पकड़े गए चारों आतंकी ISIS के हो सकते हैं. खबर है कि आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और हरिद्वार का अर्ध कुंभ था.
https://twitter.com/ANI_news/status/689670640232763393 आतंकियों को पकड़ने के लिए रॉ और दिल्ली पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया था. आतंकियों ने दिल्ली-एनसीआर और हरिद्वार में रेकी की थी. आतंकियों को दिल्ली लाकर पूछताछ की जा रही है. उत्तराखंड पुलिस ने पाकिस्तान के संदिग्ध आतंकी नावेद की भी तलाश कर रही है. नावेद बीते साल यूपी के शामली में आया था. तब से वो सुरक्षा एजेंसियों को लगातार चकमा दे रहा है. इसके अलावा आईबी ने उत्तराखंड के मंगलोर जिले से भी एक संदिग्ध को अरेस्ट किया है. इस संदिग्ध का कनेक्शन पठानकोट अटैक से बताया जा रहा है. https://twitter.com/ANI_news/status/689641652277940225 याद रहे कि कुछ दिन पहले पुलिस ने अलकायदा आतंकी अब्दुल समी को भी अरेस्ट किया था. समी झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है. समी ने पाकिस्तान के मंसेरा में आतंकी ट्रेनिंग ली थी.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















