The Lallantop

दिल्ली मेट्रो में RRR के गाने पर लड़के ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर बवाल कट गया

Delhi Metro का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें एक शख्स मेट्रो में अजीबोगरीब ढंग से डांस करता नजर आ रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन्स भी आ रहे हैं. कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. तो कई लोग इसे गलत बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली मेट्रो में एक लड़के का डांस वीडियो वायरल है. (इंस्टा ग्रैब)

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) पिछले कुछ समय से रील हब बन चुका है. आए दिन दिल्ली मेट्रो का कोई न कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है. यूं लगता है कि दिल्ली मेट्रो सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की गारंटी बन चुका है. कुछ समय पहले मेट्रो में भोजपुरी गाने पर डांस कर रही एक लड़की के वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाया था. और अब एक लड़के का अजीबोगरीब डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वायरल वीडियो में एक लड़का जूनियर NTR और रामचरण  तेजा की फिल्म ‘RRR’ के ऑस्कर विनिंग गीत ‘नाटू नाटू’ के हिंदी वर्जन पर डांस करता नजर आ रहा है. खास बात ये है कि ये लड़का सिर्फ एक जगह खड़े होकर डांस नहीं कर रहा है. बल्कि मेट्रो में इधर-उधर जाकर डांस कर रहा है. जब गाना शुरू होता है तो ये शख्स मेट्रो के अंदर खड़े होकर डांस कर रहा होता है. उस दौरान मेट्रो किसी स्टेशन पर रुकती है. फिर वो शख्स गेट खुलते ही प्लेटफॉर्म पर चला जाता है. और वहां जाकर डांस करना शुरु कर देता है. इसके बाद गेट बंद होने से पहले ही वो फिर से मेट्रो के अंदर आ जाता है. और अपना डांस जारी रखता है. इस दौरान आसपास खड़े लोग हैरान नजर आते हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'मेट्रो बंद करो... जेल भेजो इसे' , अब इस लड़की की ऐसी रील आई, देख लोग 'बौखला' गए

वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम सचिन है. इस वीडियो को ख़बर लिखे जाने तक बारह लाख से ज्यादा लाइक और 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो पर यूजर्स के खूब रिएक्शन्स भी आ रहे हैं. कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं. तो कई लोग इसे गलत बता रहे हैं.

एक यूजर ने वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा, 

Advertisement

मुझे तो बहुत लोग मिलते हैं ऐसे नाचते हुए पर आज जो देखा वो तारीफ करने लायक है. दिल छू लिया इस भाई ने सच में!

 

FRF
इंस्टा ग्रैब

 

वहीं एक और यूजर ने इस वीडियो पर नाराजगी जताते हुए लिखा, 

कृपया इस तरह की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दे. नहीं तो आप देखेंगे कि सब लोग मेट्रो में यही कर रहे हैं. जिससे दूसरे लोगों को असुविधा होगी.

 

 

DFFG
इंस्टा ग्रैब

 

जिस इंस्टा अकाउंट से ये वीडियो पोस्ट किया गया है. उस पर इस शख्स के कई और वीडियो भी मौजूद हैं. जिसमें वो शख्स मेट्रो में डांस करता दिखता है. तो कई वीडियो में प्लेटफॉर्म पर लोगों से प्रैंक करता हुआ भी नजर आता है.

वीडियो: सोशल लिस्ट: 90 साल के शादीलाल मेट्रो में खोए, वायरल कहानी में ये पेच है

Advertisement