The Lallantop

गर्मी है तो रहे, चेहरा ढंक के मेट्रो में नहीं घुस पाओगे

आ गए हैं दिल्ली मेट्रो में सिक्योरिटी के नए नियम. कड़ाई से किए जाएंगे फॉलो.

Advertisement
post-main-image
Photo: Reuters
दिल्ली मेट्रो में अब आप चेहरा ढंककर नहीं घुस पाएंगे. राजेंदर नगर मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार को हुई 12 लाख की डकैती के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने नए सुरक्षा-निर्देश जारी किए हैं. मेट्रो स्टेशनों की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. इसी के तहत यह फैसला किया गया है कि लोग मास्क, मफलर, दुपट्टा या किसी भी तरीके से चेहरा ढंककर मेट्रो स्टेशनों में नहीं घुस सकेंगे. करीब दो दर्जन स्टेशनों पर सिक्योरिटी-होल्ड एरिया बढ़ा दिया गया है.
राजेंदर नगर मेट्रो स्टेशन पर हुई लूट की घटना में आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, लेकिन उन्होंने स्टेशन में घुसते और बाहर निकलते वक्त अपने चेहरे ढंक रखे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ सीरियस मरीजों को ही चेहरे पर मास्क लगाकर घुसने की इजाजत होगी. इसके अलावा दूसरी वजहों से जैसे गर्मी, प्रदूषण या इंफेक्शन के डर से चेहरा ढंके हुए लोगों को तलाशी के समय उसे उतारना होगा. पहले भी यह नियम था कि सिक्योरिटी अफसर चाहें तो तलाशी के समय किसी को भी चेहरे से कवर हटाने को कह सकते हैं. लेकिन अब तक यह नियम कड़ाई से लागू नहीं होता था.

Advertisement
Advertisement