The Lallantop

दिल्ली में सुबह गर्लफ्रेंड का मर्डर किया, लाश फ्रिज में रखी, पता है फिर क्या किया?

निक्की और साहिल लिव-इन पार्टनर थे

Advertisement
post-main-image
निक्की यादव और साहिल गहलोत | फाइल फोटो: आजतक

श्रद्धा हत्याकांड आपको याद होगा. एक वैसी ही वारदात फिर हुई है. वो भी राजधानी दिल्ली में ही. पुलिस को एक ढाबे के फ्रिज में लड़की का शव मिला है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा के मुताबिक ये मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का है. यहां निक्की यादव और साहिल गहलोत, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक साहिल गहलोत किसी दूसरी महिला से शादी करना चाहता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होती थी.

बताया जाता है कि निक्की ने साहिल से से साफ कहा था कि अगर उसके साथी ने किसी दूसरी महिला से शादी की, तो वो उसे फंसा देगी. माना जा रहा है कि इस वजह के चलते ही आरोपी ने निक्की यादव को मारने की साजिश रची और फिर इस अपराध को अंजाम दिया.

Advertisement
निक्की यादव हत्याकांड
निक्की यादव और साहिल गहलोत | फाइल फोटो: आजतक 

इस पूरे मामले पर एडीसी विक्रम सिंह ने आजतक को बताया कि उन्हें मंगलवार, 14 फरवरी की सुबह सूचना मिली थी कि एक लड़की की हत्या कर उसके शव को ढाबे में छिपा दिया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया. जांच के बाद आरोपी साहिल गहलोत को पकड़ा गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई अभी की जा रही है.

सुबह मर्डर, शाम को शादी

आजतक के अरविंद ओझा के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी साहिल गहलोत ने कई खुलासे किए. बताया कि उसने निक्की की हत्या 10 फरवरी को दिल्ली के ISBT के पास कार में गला दबाकर की थी. हत्या करने के बाद वो लाश को लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया. इस मामले में ये भी पता लगा है कि आरोपी साहिल ने जिस दिन सुबह निक्की यादव की हत्या की, उसी दिन शाम को उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली. 

इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी. आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे. आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था. इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था. वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था.

Advertisement

वीडियो: पुलिस के हाथ लगा आफताब-श्रद्धा के झगड़े का ऑडियो, क्या निकलकर सामने आया?

Advertisement