दिल्ली में गाड़ी से घिसटते हुए एक लड़की की मौत के मामले (Kanjhawala Case) में पुलिस की जांच जारी है. इस मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने FIR दर्ज कर ली है. इस FIR में पुलिस ने घटनाक्रम का विवरण दिया है. FIR में कहा गया है कि आरोपियों को ये पता था कि उनकी गाड़ी से एक लड़की का एक्सीडेंट हो गया है, इसके बाद भी वो अपनी गाड़ी भगाते रहे. पुलिस ने इस FIR में ये भी लिखा है कि दो आरोपियों ने शराब पीने की बात कही है.
दिल्ली कांड: "दोस्त की कार लेकर निकले थे", उस रात कब क्या हुआ, FIR में एक-एक बात लिखी है
पुलिस को स्कूटी के पास से एक जूता मिला था.


आजतक के अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक, FIR में हादसे का समय रात 2 बजे दर्ज है. FIR में कहा गया है कि कृष्ण विहार पोस्ट पर 1:52 बजे स्कूटी दिखाई दी और इसके बाद 1:58 बजे कार भी नजर आई.
लड़की की स्कूटी मिलीFIR के मुताबिक, पुलिस को लड़की की स्कूटी कृष्ण विहार में शनि बाजार रोड पर मिली थी. स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी. FIR में लिखा है कि आरोपियों को पता था कि उनकी गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया है. इसके बाद आरोपी कंझावला की तरफ भाग गए थे. कंझावला रोड पर जोंटी विलेज के पास गाड़ी रोकी, तो गाड़ी के नीचे स्कूटी वाली लड़की दिखाई दी. इसके बाद आरोपी लड़की को वहीं छोड़कर भाग गए.
ये भी पढ़ें- VIDEO : लाश फंसी थी... गाड़ी यूटर्न ले रही थी, CCTV में दिखा घिनौना कांड!
वहीं पुलिस को जहां स्कूटी मिली, वहां न किसी घायल का पता चला था और न ही कोई चश्मदीद था. स्कूटी के पास एक फुटवियर पड़ा मिला था. मौके पर पहुंची क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. स्कूटी किसकी है, ये पता किया गया. इसी दौरान कंझावला थाने में सूचना मिली कि जोंटी विलेज के पास एक लड़की की लाश मिली है.
‘दोस्त की कार लेकर निकले थे आरोपी’FIR में लिखा है कि कंझावला थाने पर सूचना देने वाले से एक्सीडेंट में शामिल कार का पता लगाया गया. जांच के दौरान पता चला कि गाड़ी आशुतोष नाम के शख्स की थी. आशुतोष ने बताया कि कार उसके दोस्त दीपक खन्ना और अमित खन्ना 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे लेकर गए थे. आशुतोष के मुताबिक, उसके दोस्त 1 जनवरी को सुबह करीब 5 बजे कार को एक्सीडेंटल हालत में खड़ी करके चले गए थे. FIR के मुताबिक आशुतोष को अमित और दीपक ने बताया कि उन्होंने ड्रिंक कर रखी थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों को जब गाड़ी के नीचे लड़की की लाश दिखी, तब आरोपी वापस अपने दोस्त आशुतोष के घर पहुंचे. उन लोगों ने वहां गाड़ी खड़ी की और अपने-अपने घर चले गए. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी दीपक खन्ना (26) ग्रामीण सेवा का ड्राइवर है. आरोपी अमित खन्ना (25) उत्तम नगर में SBI कार्ड में काम करता है. आरोपी कृष्णन (27) कनॉट प्लेस में नौकरी करता है. आरोपी मिथुन (26) हेयर ड्रेसर का काम करता है. आरोपी मनोज मित्तल (27) पी ब्लॉक सुल्तानपुरी में राशन डीलर के पद पर काम करता है. दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली केस के 5 आरोपियों में एक BJP नेता! जानिए ये कौन है?
वीडियो: दिल्ली कंझावला मामला: लड़की को कार से घसीटने पर केजरीवाल क्यों बोले, 'ये रेयर केस है'?






















