लाउड म्यूजिक की शिकायत की, जिम मालिक ने मार डाला
दिल्ली के वसंत कुंज की घटना.
Advertisement

img - thelallantop
दिल्ली के वसंत कुंज में एक 30 साल के एक्स-पत्रकार को गोली मार दी गई. कहा जा रहा है कि मारने वाला एक जिम का मालिक था. और गोली चलाने का कारण था लाउड म्यूजिक. हरदीप UGC के एक रिसर्च इंस्टिट्यूट की मैगजीन का एडिटर हुआ करता था. कहा जा रहा है कि 27 साल के रिंकू ने 30 साल के हरदीप सिंह को हरदीप के ही अपार्टमेंट में घुस कर गोली मार दी. हरदीप के दोस्त उसे भाग कर अस्पताल लेकर गए. लेकिन तब तक हरदीप मर चुका था. हुआ ये था कि रिंकू अपने एक दोस्त के साथ बैठकर अपनी जिम में शराब पी रहा था. जिम ग्राउंड फ्लोर में था. पार्टी चल रही थी, तेज आवाज में म्यूजिक बज रहा था. फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले हरदीप को डिस्टर्ब हुआ. तो वो शिकायत करने नीचे पहुंचा. लेकिन तब तक रिंकू और उसका दोस्त 'ड्रंक' हो चुके थे. हरदीप ने उनसे कहा कि वॉल्यूम कम कर दो. लेकिन रिंकू और उसके दोस्त का दिमाग गरम था. दोनों उसे पकड़ कर पीटने लगे. लेकिन हरदीप किसी तरह बच निकला और अपने अपार्टमेंट में वापस चला गया. लेकिन रिंकू का गुस्सा कंट्रोल के बाहर था. वो हरदीप के अपार्टमेंट में पहुंचा. जबरन घर के अंदर घुसा और हरदीप को पीटने लगा. और जब ठंडक नहीं पड़ी तो गुस्से में बौखलाए हुए हरदीप के पेट पर गोली चला दी. पुलिस ने मर्डर का केस रजिस्टर कर लिया है. और हरदीप के परिवार को खबर भिजवा दी है, जो हरियाणा में रहते हैं. रिंकू और उसका दोस्त फरार हैं. दोनों की खोजाई चल रही है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















