The Lallantop

टिकट नहीं मिला, 'आप' छोड़ कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री, केजरीवाल पर लगाया गंभीर आरोप

जो आरोप बीएसपी छोड़ने वाले मायावती पर लगाते हैं वही आरोप केजरीवाल पर लगा है.

Advertisement
post-main-image
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आदर्श शास्त्री के सामने कांग्रेस के महाबल मिश्रा तीसरे नंबर पर आए थे. कांग्रेस जॉइन करते समय आदर्श शास्त्री (बीच में), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (बाएं), पीसी चाको (दाएं). फोटो: PTI
दिल्ली विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है. परंपरा के हिसाब से नेता इधर से उधर हो रहे हैं. टिकट कटने से नाराज़ आम आदमी पार्टी (आप) से द्वारका के सिटिंग विधायक आदर्श शास्त्री कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. इस दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पीसी चाको मौजूद थे. आदर्श शास्त्री की जगह कांग्रेस छोड़कर 'आप' में आए विनय कुमार मिश्रा को टिकट दे दिया गया. विनय मिश्रा कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे हैं. विनय मिश्रा को पार्टी जॉइन करने के अगले दिन ही टिकट मिल गया था. इस बात से आदर्श शास्त्री नाराज़ चल रहे थे कि एक 'बाहरी' को टिकट दे दिया गया. 2015 के विधासभा चुनाव में आदर्श शास्त्री ने बीजेपी के प्रद्युम्न राजपूत को हराया था. वहीं कांग्रेस के महाबल मिश्रा तीसरे नंबर पर रहे थे. केजरीवाल पर 10 करोड़ में टिकट बेचने का आरोप लगाया आदर्श शास्त्री पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के पोते हैं. सूत्रों के हवाले से बताया गया कि आदर्श शास्त्री से सीएम केजरीवाल ने कहा था कि वो चुनाव अभियान ज़ारी रखें लेकिन अंत में उनका नाम लिस्ट में नहीं था. उन्हें दोबारा टिकट का भरोसा दिलाया गया था. कांग्रेस में आने के बाद आदर्श शास्त्री ने केजरीवाल को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 10 करोड़ में टिकट बेच दिया. उन्होंने केजरीवाल को तानाशाह कहा और विधायकों को समय ना देने का आरोप भी लगाया. बोले कि केजरीवाल केवल वोट बैंक की राजनीति करते हैं, इसीलिए NRC और CAA के मुद्दे पर भी चुप रहे. आम आदमी पार्टी में विधायकों को डराकर रखा जाता है. द्वारका में इस बार ईमानदारी बनाम बेईमानी का चुनाव होगा. कांग्रेस से टिकट मिल सकता है आदर्श शास्त्री अन्ना आंदोलन के बाद Apple कंपनी छोड़कर 'आप' में शामिल हुए थे. कांग्रेस ने अभी अपनी लिस्ट ज़ारी नहीं की है. माना जा रहा है कि आदर्श शास्त्री को पार्टी टिकट दे सकती है. नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख 21 जनवरी है. 17 जनवरी को बीजेपी ने 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की. इससे पहले आप ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था. दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग और 11 फरवरी को मतगणना होगी.
तुरंत जॉइन किया AAP, कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली चुनाव का टिकट भी मिल गया!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement