सबको 24 घंटे लगातार बिजली. 200 यूनिट मुफ्त बिजली की योजना जारी रहेगी. तारों से दिल्ली को छुटकारा. हर घर तक अंडर ग्राउंड केबल से बिजली पहुंचेगी.2. पानी
93 फीसदी दिल्ली में पानी की पाइपलाइन बिछाई. हर घर 24 घंटे टोटी से शुद्ध पानी की सुविधा. हर परिवार को 20 हज़ार लीटर मुफ्त पानी की योजना जारी रहेगी.3. शिक्षा
हर बच्चे की बेहतर शिक्षा की गारंटी, चाहे सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट. प्राइवेट स्कूल की मनमानी से बचाएंगे. कॉलेज में जाने के बाद लोन दिलाने की ज़िम्मेदारी. दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे को विश्वस्तरीय शिक्षा.4. स्वास्थ्य
दिल्ली के हर परिवार को अच्छा और मुफ्त इलाज देने की गारंटी. दिल्ली के हर परिवार को आधुनिक अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिक के जरिए इलाज की सुविधा जारी रहेगी.5. यातायात
विश्वस्तरीय यातायात व्यवस्था देने की गारंटी है. 500 किलोमीटर से ज्यादा मेट्रो और 11 हजार से ज़्यादा बसों का जाल होगा. लास्ट माइल कनेक्टिविटी देंगे ताकि महिलाएं सुरक्षित घर पहुंच सकें. महिलाओं के साथ-साथ बसों में छात्रों को भी मुफ्त यात्रा दी जाएगी.
वायु प्रदूषण के स्तर को कम से कम 3 गुना घटाने का लक्ष्य. 2 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाकर ग्रीन दिल्ली बनाई जाएगी. यातायात कम होगा तो प्रदूषण कम होगा. साथ ही यमुना की धारा अविरल बनाएंगे.7. सफाई
दिल्ली के कूड़े और मलबे के ढेरों से मुक्ति दिलाकर दिल्ली को साफ और सुंदर बनाएंगे. 5 साल में दिल्ली चमका देंगे.8. महिला सुरक्षा
डेढ़ लाख सीसीटीवी लगाए. दिल्ली के चप्पे चप्पे में सीसीटीवी लगेंगे. हर गली में स्ट्रीट लाइट लगाएंगे. हर बस में मार्शल की तरह मोहल्ले में मार्शल लगाए जाएंगे.
कच्ची कॉलोनी में सड़क, नाली, गली, पीने का पानी, सीवर, मोहल्ला क्लीनिक, सीसीटीवी की सुविधा देने की गारंटी.10. जहां झुग्गी वहां मकान
दिल्ली के हर झुग्गी वाले सम्मानपूर्ण जीवन देने के लिए पक्का मकान बनाएंगे.
तुरंत जॉइन किया AAP, कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली चुनाव का टिकट भी मिल गया!





















