दिल्ली विधानसभा चुनाव सामने है. चुनाव प्रचार के बीच पार्टियां मेनिफेस्टो के जरिए लोगों को लुभाने में जुटी हुई हैं. BJP ने 31 जनवरी, शुक्रवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी किया. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए AAP पर ताना मारा. कहा कि कुछ चंद चीज़ें फोकट में बांटकर दिल्ली का भविष्य नहीं बन सकता है.
दिल्ली में फ्री बिजली-पानी को लेकर BJP ने 'संकल्प पत्र' में क्या कहा?
दिल्ली में 2070 तक साफ पानी की सुविधा मिलेगी!


संकल्प पत्र की खास बातें -# और क्या कहा?
# नितिन गडकरी ने कहा कि हमारी सरकार का फोकस दिल्ली में साफ पानी की व्यवस्था करना है. केंद्र सरकार ने जो निर्मल गंगा के तहत 7000 करोड़ का प्रोजेक्ट चलाया है, उसके तहत दिल्ली में 2070 तक साफ पानी की सुविधा मिलेगी. हमारी सरकार ने वेस्टर्न-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे बनाने का काम किया है.
# सीलिंग न होने के लिए नियम और क़ानून में बदलाव लाएंगे.
# दुनिया के सबसे बड़े हाइवे पर काम शुरू हो चुका है. ये हाइवे दिल्ली से मुंबई के बीच होगा.
# दिल्ली में 16 लेन का हाइवे बनाया जा रहा है. दिल्ली मेरठ यात्रा में पहले साढ़े चार घंटे लगते थे. इस साल अप्रैल से 45 मिनट में ये सफ़र पूरा कर लेंगे.
# यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम करेंगे. जल प्रदूषण को कम करने के लिए काफ़ी काम किया गया है.
# अगर BJP की सरकार आई, तो कूड़े से दिल्ली को निजात दिला देंगे.
# 5 साल में 10 लाख बेरोज़गारों को नौकरियां दिलाएंगे.
#गरीबों को दो रुपये किलो आटा दिया जाएगा.
# स्कूली छात्राओं को फ़्री इलेक्ट्रिक स्कूटी दी जाएगी.
# किसानों के खिलाफ लगी धाराएं पूरी तरह से ख़त्म कर दी जाएंगी. किसानों की सभी प्रमुख मांगें पूरी की जाएंगी.
# दिल्ली से बहुत सारे 'मनोज तिवारी' निकलने चाहिए, इसलिए दिल्ली के युवाओं के लिए ‘टैलेंट हंट’ का आयोजन किया जाएगा.
नितिन गडकरी ने कहा कि आज़ादी के बाद जितनी भी सरकारें आई हैं, उनमें सबसे ज़्यादा दिल्ली के लिए काम मोदी सरकार ने किया. उन्होंने कहा, "दिल्ली का भविष्य चंद चीज़ें फ़ोकट में बांटकर नहीं बनेगा. इसके लिए लॉन्ग टर्म प्लान करना होगा. ये संकल्प पत्र ऐसे ही नहीं बना दिया गया. 11 लाख लोगों के सुझाव लिए, तब जाकर बनाया ये संकल्प पत्र."
पहले सब्सिडी पर किसने, क्या कहा था?
इससे पहले, दिल्ली BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि दिल्ली को जितनी सब्सिडी AAP देती है, अगर BJP की सरकार बनती है, तो उससे पांच गुना ज्यादा सब्सिडी देगी. इस पर केजरीवाल ने चुटकी लेते हुए कहा था कि दिल्ली में 200 यूनिट बिजली पहले से फ़्री है, तो क्या हज़ार यूनिट बिजली BJP फ़्री करेगी?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रकाश जावडेकर, गौतम गंभीर और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया. बीजेपी ने संकल्प पत्र के जरिए अपना विजन जनता के सामने रखा.
ये भी देखें:





















