दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा के डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल की हत्या के मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने उनके घर में काम करने वाली महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इस हत्या में कुल 7 लोग शामिल थे. जिनमें 4 नेपाली नागरिक हैं. पुलिस ने आशंका जताई है कि चारों नेपाली नागरिक नेपाल भाग गए हैं. उनकी तलाश जारी है.
15 किलो सोना, लाखों के कैश के लिए हुई दिल्ली के डॉक्टर की हत्या, मेड मास्टरमाइंड, नेपाल से लाई थी 'हत्यारे'
दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा के डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल की हत्या के मामले को सुलझा लिया है. पुलिस ने उनके घर में काम करने वाली महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस हत्या में कुल 7 लोग शामिल थे. जिनमें 4 नेपाली नागरिक हैं.

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड डॉक्टर पॉल के घर पर काम करने वाली मेड बसंती है. जो 24 सालों से उनके घर पर काम कर रही थी.
डीसीपी राजेश देव के मुताबिक,
इस साजिश में बसंती ने अपनी दोस्त वर्षा और हरिद्वार के रहने वाले विश्वरुप साईं को शामिल किया. विश्वरुप साईं ने 3 और नेपाली नागरिक और हरिद्वार के बिल्ला घाट के पुजारी हिमांशु जोशी और उसके भाई आकाश जोशी को इस साजिश में जोड़ा. फिर 5 मई को हिमांशु, आकाश और विश्वरुप साईं रेकी करने दिल्ली आए.
दो दिन बाद 7 मई को पूरी टीम दिल्ली आ गई. और सराय काले खां के एक होटल में रुककर डॉक्टर के घर की रेकी करने लगे. 10 मई को करीब डेढ़ बजे ये 5 लोग पिछले दरवाजे से डॉक्टर की कोठी में दाखिल हो गए. आरोपियों ने कुर्सी से हाथ पैर बांधकर गला घोंटकर डॉक्टर की हत्या कर दी. बसंती की मदद से वर्षा इनको घर के अंदर कहां पर क्या है ये जानकारी दे रही थी. वह वीडियो कॉल के जरिए इनसे जुड़ी हुई थी. डीसीपी राजेश देव ने कहा कि इस हत्याकांड और लूटपाट में कुल 7 आरोपी थे, 5 मौके पर मौजूद थे और 2 लोगों ने इसकी पूरी प्लानिंग की थी.
ये भी पढ़ें - दिल्ली: दिन के समय मरीज के अटेंडेंट बनकर घर में घुसे, डॉक्टर का गला घोंटा, सामान लूट ले गए
डीसीपी राजेश देव ने बताया कि हत्या के बाद करीब 4 लाख कैश और 15 किलो सोना लेकर दो-दो लोगों का ग्रुप बनाकर सभी आरोपी फरार हो गए. उन्होंने आगे बताया कि बसंती का पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया गया था, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस को सुराग मिल गया. जिसके बाद बसंती, हिमांशु जोशी और आकाश पकड़े गए. हत्या में शामिल 4 और लोगों की तलाश जारी है.
वीडियो: दिल्ली में बिजनेसमैन से लूटपाट, गिरफ्तारी के बाद पता चला तीन पुलिसवाले ही थे












