The Lallantop

VIDEO : लाश फंसी थी... गाड़ी यूटर्न ले रही थी, CCTV में दिखा घिनौना कांड!

दिल्ली केस का वीडियो सामने आया

Advertisement
post-main-image
दिल्ली हादसे का सीसीटीवी (फोटो-आजतक)

दिल्ली के कंझावला इलाके में हुए हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है (Delhi Kanjhawala Accident CCTV Video). इसमें गाड़ी भी दिख रही है और उसमें फंसी लड़की की लाश भी. ये फुटेज रविवार, 1 जनवरी की रात साढ़े तीन बजे का है. सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी यूटर्न लेती दिख रही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मृतका की उम्र 20 साल थी. वो शादी और अन्य कार्यक्रमों में इवेंट ऑर्गेनाइज़र का काम करती थी. घटना वाली रात काम से वापस लौट रही थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में दिख रहा है कि गाड़ी कंझावला के लाडपुर गांव से थोड़ा आगे यूटर्न लेकर वापस तोसी गांव की तरफ आती है. यू-टर्न लेते वक्त साफ दिख रहा है कि आगे के पहिए के पास शव फंसा हुआ है. ये वीडियो उसी जगह का है जहां बॉडी मिली है. 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, चश्मदीद गवाह दीपक ने बताया-

Advertisement

शव जब तक कार में फंसा रहा तब तक आरोपी गाड़ी को इधर-उधर दौड़ा रहे थे और जैसे ही शव गिर गया तो वो उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए.

दीपक का दावा है कि उसने कई बार मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन कोई नहीं आया. दीपक उस रात करीब सवा तीन बजे दूध की डिलीवरी का इंतजार कर रहा था. तभी उन्होंने एक गाड़ी को आते देखा. दीपक के मुताबिक, उस कार में पीछे के पहियों से तेज आवाज आ रही थी.

घटना की रात क्या हुआ?

31 दिसंबर-1 जनवरी की रात के दरमियानी मृतका काम से लौट रही थी. तभी उसकी स्कूटी और एक कार के बीच टक्कर हुई. बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद उसे 4 किलोमीटर तक घसीटा गया. उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस को PCR कॉल के जरिए दी. 

Advertisement

आजतक के मुताबिक शनिवार, 31 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे मृतका घर से ये कहकर निकली थी कि उसे इवेंट का कुछ काम है. रात 9 बजे लड़की ने अपने घर फोन किया और कहा कि वो रात में वापस आएगी. परिवार का कहना है कि उन्होंने रात 10 बजे लड़की को फोन किया था, लेकिन फोन बंद था. दिल्ली पुलिस ने सुबह 8 बजे परिवार को दुर्घटना के बारे में बताया.

बाहरी दिल्ली डीसीपी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का शव नग्न अवस्था में मिला था. क्योंकि उसे काफी दूर तक घसीटा गया था और उसके कपड़े फट गए थे. खबरों के मुताबिक, अंजली का शरीर कई जगहों से छिल भी गया था. गाड़ी में बैठे पांचों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. मामले में लापरवाही के चलते मौत का केस दर्ज किया गया है. 
 

वीडियो: दिल्ली में 'न्यू ईयर' की रात लड़की को 4 किलोमीटर तक कार से घसीटा, मौत हुई

Advertisement