
आज ही यानी 2 मार्च को देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अभिनंदन से अस्पताल जाकर मुलाकात की. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अभिनंदन ने रक्षा मंत्री को पाकिस्तान में बिताए 60 घंटों के बारे में विस्तार से बताया है. सीतारमण ने रात को भी ट्वीट करके अभिनंदन के देशवापसी पर शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने लिखा था- जय हिंद... विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पर गर्व है. पूरा देश आपके शौर्य और बहादुरी को सलाम करता है. आपने मुश्किल वक्त में भी खुद पर सयंम रखा. आप हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा हो. सलाम. वंदे मातरम.
वहीं अभिनंदन की वापसी पर एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर ने कहा था कि पाकिस्तान ने अभिनंदन को हमें सौंप दिया है. अब हम उन्हें एक कंपलीट मेडिकल चेकअप के लिए लेकर जा रहे हैं क्योंकि वो एक जहाज से कूदे हैं और पूरा शरीर इस दौरान तनाव में चला जाता है, उसे सामान्य स्थिति में लाने के लिए ये जरूर है. 1 मार्च को रात 9.20 बजे पाकिस्तान ने अभिनंदन को भारत को सौंपा और उसके बाद उन्हें सीधा अमृतसर एयरपोर्ट से दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाया गया. वो रात को 11.45 बजे दिल्ली पहुंचे थे. दिल्ली यहां शनिवार सुबह से उनके टेस्ट चल रहे हैं और इससे पहले उनकी मुलाकात अपने परिवार और इंडियन एयर फोर्स के आला अधिकारियों से मिले.

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से फरिहा बुगती ने वाघा बॉर्डर पर अभिनंदन को इंडियन एयर फोर्स के अफसरों को सौंपा.
























