The Lallantop

CAA: विरोध प्रदर्शन में दिखीं अखिलेश-डिंपल की बेटी, मुनव्वर राणा की बेटियों पर केस

टीना की सेल्फी वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Advertisement
post-main-image
प्रोटेस्ट में पहुंची टीना (बाईं ओर)
देशभर में कई जगहों पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध हो रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी इसको लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी टीना यादव की एक फोटो वायरल हो रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, टीना यादव लखनऊ के हुसैनाबाद घंटाघर पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को सपोर्ट करने पहुंची थीं. न्यूज़ एजेंसी IANS का ट्वीट देखिए. 14 साल की टीना की सेल्फी वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, वायरल हो रही फोटो 18 जनवरी की है, जब टीना CAA का विरोध करते हुए प्रदर्शन में पहुंची थींं. सपा का दावा अलग समाजवादी पार्टी ने वायरल फोटो को लेकर अलग दावा किया है. पार्टी ने कहा है कि अखिलेश यादव की बेटी घंटाघर के पास घूमने गई थीं, जहां किसी ने उनके साथ सेल्फ़ी ले ली, जो वायरल हो गई. सपा ने अखिलेश की बेटी के धरने में शामिल होने की ख़बरों को ख़ारिज किया है. मुनव्वर राना की बेटियों पर केस लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बाद भी CAA के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने शायर मुनव्वर राना की दोनों बेटियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सुमैय्या राना, फौजिया राना के साथ 12 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धारा 147, 145, 188 और 352 के तहत लखनऊ के ठाकुरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. SDP वेस्ट विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि धारा 144 के लागू रहते प्रदर्शन पूरी तरह असंवैधानिक है. अमित शाह आज लखनऊ में एक ओर देशभर में कई जगहों पर CAA को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. दूसरी ओर बीजेपी CAA के सपोर्ट में देशभर में रैली कर रही है. इसी कड़ी में गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी, मंगलवार को CAA को लेकर जन-जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.
वीडियो- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में CAA और NRC का विरोध हुआ खूनी, 6 लोगों की मौत

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement